{"_id":"65e77c115db6735c1509a7c5","slug":"hisar-student-was-kidnapped-by-parking-his-car-in-front-of-a-roadways-bus-beaten-and-thrown-on-ajaib-road-rohtak-news-c-17-roh1019-375652-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज बस के आगे कार अड़ाकर हिसार के छात्र का अपहरण, मारपीट कर अजायब रोड पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज बस के आगे कार अड़ाकर हिसार के छात्र का अपहरण, मारपीट कर अजायब रोड पर फेंका
विज्ञापन
रोहतक/महम। हिसार के गांव मदनहेड़ी से महम पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने आए छात्र का कार सवार युवकों ने बस के आगे कार अड़ाकर अपहरण कर दिया। मारपीट के बाद युवक को मदीना के पास अजायब रोड पर फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है, जिनमें से एक को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। जबकि एक को जेल भेजा गया है। वहीं नाबालिग को बाल सुधार घर फरीदाबाद भेजा गया है।
महम थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि हिसार जिले के गांव मदनहेड़ी निवासी नीलम ने बताया कि उसके पति का तीन साल पहले देहांत हो गया था। उसकी छह लड़की व एक लड़का साढ़े 17 वर्षीय अंकित उर्फ चीनी है, जो महम पोलटेक्निक में पढ़ता है। हर रोज की तरह सुबह घर से काॅलेज आया था। दोपहर बाद करीब 3 बजे उसके परिवार की लड़की प्रचिका व गांव के युवक मोहित का फोन आया। बताया कि अंकित उर्फ चीनी बस में बैठा हुआ था। जब बस बीडीपीओ ब्लॉक के पास पहुंची तो एक कार ने ओवरटेक करके बस को रोक लिया। अंकित उर्फ चीनी को चारों युवक बस से उतारकर कार में बैठाकर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सिंघवा का युवक राहुल बोला- मदीना के पास आकर ले जाओ
नीलम ने बताया कि वह अपने बेटे को तलाश कर रही थी। तभी एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राहुल निवासी सिंघवा बताया। बोला, आपके बेटे को मदीना के पास दे देंगे। वे मदीना पहुंचे तो अंकित घायल हालत में मिला। उसके पैरों पर डंडे मारे गए थे। उसने पता किया तो पता चला कि राहुल ने अपने चार साथियों के साथ उसके बेटे का अपहरण किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल, विशाल व एक अन्य नाबालिग को काबू किया।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन को काबू किया, जिनमें से आरोपी राहुल को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। विशाल को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है।
विद्यानंद, प्रभारी थाना महम