{"_id":"6b034678f8a480598e0dc1fe","slug":"hisar-stood-first-in-kabaddi-rohtak-news-c-17-roh1019-957865-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कबड्डी में हिसार, दौड़ में रोहतक, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में गुरुग्राम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कबड्डी में हिसार, दौड़ में रोहतक, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में गुरुग्राम प्रथम
विज्ञापन
26 कबड्डी मैच के दौरान फरीदाबाद टीम के रेडर को पकड़ते हुए हिसार के डिफेंडर। प्रदीप कुमार
रोहतक। शहर के राजीव गांधी खेल परिसर में एचएसवीपी की 12वीं स्पोर्ट्स मीट का दूसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। दूसरे दिन कबड्डी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, कुश्ती, क्रिकेट और रस्साकशी सहित कई खेलों के इवेंट आयोजित किए गए। कबड्डी में हिसार ने फरीदाबाद को हराकर मैच अपने नाम किया। वॉलीबॉल में गुरुग्राम पहले और हिसार दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल में भी गुरुग्राम पहले और रोहतक दूसरे नंबर पर रहा।
एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में रोहतक के कुलबीर प्रथम और फरीदाबाद के विकास दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में भी कुलबीर पहले और हिसार के राहुल दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में राहुल ने पहला और फरीदाबाद के विकास ने दूसरा स्थान पाया। लंबी कूद में विकास पहले और हिसार के रामनिवास दूसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में हिसार के दारा सिंह प्रथम और फरीदाबाद के विजय द्वितीय रहे। दारा सिंह शॉट पुट में भी पहले नंबर पर रहे। 100x4 रिले रेस में रोहतक प्रथम और हिसार दूसरे स्थान पर रहा।
हिसार और फरीदाबाद जोन के बीच खेला गया कबड्डी मैच देखने लायक रहा। हिसार की टीम फरीदाबाद पर भारी पड़ी और फरीदाबाद के रेडरों को अंक लेने में काफी मेहनत करनी पड़ी। प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर तक चलेगी। इसमें एचएसवीपी के पांचों जोन की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें प्रदेशभर के कर्मचारी शामिल हैं।