{"_id":"610da65d8ebc3ec3594bf6bd","slug":"hisar-new-delhi-intercity-express-will-run-from-tomorrow-rohtak-news-rtk62021093","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से चलेगी हिसार-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से चलेगी हिसार-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
विज्ञापन
हिसार-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 8 अगस्त से चलेगी। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा सुबह 7:49 बजे रोहतक स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।
लॉकडाउन में ढील होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जरूरी ट्रेन चलाई मगर उनके नाम कोविड स्पेशल कर दिया। रेलवे ने सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदल दिया। ये ट्रेन रोहतक की जगह रेवाड़ी, हिसार होते हुए तिलक ब्रिज आवागमन कर रही है। ट्रेन का रूट बदलने से रोहतक से दिल्ली जाने वालों को काफी परेशानी होने लगी। यह मामला सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के संज्ञान में आया तो उन्होंने रेलवे से रोहतक वासियों के लिए ट्रेन चलाने के लिए कहा। इस पर रेलवे ने हिसार-दिल्ली के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। एक्सप्रेस ट्रेन की जगह पैसेंजर ट्रेन चलाने की जानकारी पर सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात की। रेल मंत्री के आदेश पर उच्चाधिकारियों ने हिसार-नई दिल्ली के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया। वहीं, इस बारे में स्टेशन प्रबंधक बीएस मीणा ने बताया कि रेलवे मुख्यालय ने 8 अगस्त से इंटरसिटी एक्सप्रेस चलने का नोटिफिकेशन व समयसारिणी भेजी है। इंटरसिटी के चलने की समयसारिणी पूरी तरह से सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस के अनुसार है। आठ अगस्त की सुबह हिसार से चलकर पहली बार इंटरसिटी एक्सप्रेस रोहतक आएगी। रोहतक में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।
आज दिल्ली से हिसार जाएंगे कोच
हिसार-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 14 कोच की है, जिनमें 12 कोच जनरल हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सात अगस्त को नई दिल्ली से निर्धारित समय पर कोच हिसार भेजे जाएंगे। आठ अगस्त की सुबह 5:15 बजे ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन
रोहतक स्टेशन पर दिखाई जाएगी हरी झंडी : अरविंद
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि हिसार-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 8 अगस्त से चलेगी। रोहतक स्टेशन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।