फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   hindu mahasabha will be marriage of lover couple on valatine day

वैलेंटाइन-डे पर हिंदू महासभा कराएगी प्रेमी जोड़ों की शादी

Wed, 13 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 13 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
हिंदू महासभा वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी जोड़ों की शादी कराएगी। सुखपुरा चौक पर मंगलवार को हुई बैठक में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन-डे पर युवतियों से अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन-डे के मौके पर बहू लाओ-बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी हिसार में यज्ञ कराया जाएगा। यदि कोई प्रेमी जोड़ा आपसी सहमति से शादी करना चाहता है तो हिंदू महासभा न केवल निमंत्रण पत्र भेजेगी, बल्कि उनकी शादी का खर्च भी वहन करेगी।
विज्ञापन


महासभा ने वैलेंटाइन-डे का स्वरूप बदलने के लिए यह कदम उठाया है। सहमति से शादी करने वाले प्रेमी-जोड़ों को 14 फरवरी से पहले हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच, संगठन मंत्री दलजीत सिहाग के पास आवेदन करना होगा। बैठक में आह्वान किया गया कि युवा दूसरे धर्म की लड़कियों से शादी कर नई मिसाल कायम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही, निर्णय हुआ कि वैलेंटाइन-डे पर युवतियों से अभद्रता करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर सुनील शर्मा, विक्की सिकंदर, सुमित चौहान, प्रवीन यादव, चेतन कुमार, काला मजोका और कृष्ण बाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed