फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Himanshu aka Bhau has been stalking the police since 2019

2019 से पुलिस को छका रहा हिमांशु उर्फ भाऊ

Tue, 08 Mar 2022 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Himanshu aka Bhau has been stalking the police since 2019
रिटौली में हंसराज की मौत के बाद मौके पर जांच करती एफएसएल की टीम। संवाद
रोहतक। रिटौली गांव में ठेकेदार हंसराज उर्फ हंसे की हत्या के मामले में नामजद हिमांशु उर्फ भाऊ 2019 से रोहतक व झज्जर पुलिस को छका रहा है। उसके खिलाफ पहले से पांच केस दर्ज हैं, जिसमें दो झज्जर जिले के बेरी, एक औसादा और दो शिवाजी कॉलोनी थाने में दर्ज हैं। झज्जर पुलिस ने भाऊ पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। अब भाऊ को दबोचने के लिए एसपी ने पुलिस की विशेष बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

....
एक सवारी थी बस में, अगली खिड़की से चढ़े हमलावर
पुलिस को जांच में पता चला कि हर रोज की तरह हंसराज उर्फ हंसे ठेकेदार सुबह बस लेकर रिटौली से रवाना हुआ। डीघल मोड़ पर बस खड़ी करके सवारियों का इंतजार करने लगा। बस कंडक्टर को हर रोज की तरह सुनारिया गांव से चढ़ना था। इसी बीच बाइक पर तीन युवक आए। आते ही युवक बस की अगली खिड़की से चढ़े और ड्राइवर सीट पर बैठे हंसराज को तीन गोलियां मार दी। एक गोली कंधे के आर-पार निकल गई, जबकि दो गोली पेट व छाती में लगी।
विज्ञापन

बेहद सामाजिक आदमी था हंसराज, लाखों रुपये की उधार में शराब पिला दी
पीजीआई पहुंचे परिजनों ने बताया कि हंसराज बेहद सामाजिक आदमी था। उसके दो बच्चे हैं, जो अपने नाना के घर रहते हैं। 9 साल से वह शराब ठेकेदार के तौर पर काम करता था। साथ ही परमिट लेकर झज्जर के दूबलधन माजरा से रोहतक के बीच में बस चलाता था। अब दूसरी नई बस ली थी। हर रोज सुबह का चक्कर वह खुद करता था, जबकि इसके बाद ड्राइवर व कंडक्टर बस संभाल लेते थे। इसके अलावा गांव में अगर कोई उधार में शराब मांगता तो फोन करके कारिंदे को बोल देता था। अब भी उसकी लाखों रुपये की उधारी बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मिले चार खोल
पुलिस को घटनास्थल पर बस के अंदर चार खोल बरामद हुए हैं। इसमें तीन गोलियां हंसराज ठेकेदार को लगी हुई है। ऐसे में संभव है कि एक निशाना चूक गया।
पांच दिन पहले गांव में हुई थी दो की हत्या
रिटौली गांव में लंबे समय से खूनी रंजिश चल रही है। पांच दिन पहले बुधवार की शाम बैंक मित्र के कार्यालय में गांव के 22 वर्षीय युवक रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब हमलावरों को बैंक मित्र के पिता राजेंद्र ने रोकने का प्रयास किया तो उसकी भी हत्या कर दी गई। वारदात को उसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

वर्जन
रिटौली में पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते ही शराब ठेकेदार एवं बस मालिक हंसराज की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम छापे की कार्रवाई कर रही है।
- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed