फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Himani's mother unhappy with the charge sheet presented in the court, said- Government should conduct CBI investigation

Rohtak News: अदालत में पेश चार्जशीट से हिमानी की मां नाखुश, बोलीं- सीबीआई जांच कराए सरकार

Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Himani's mother unhappy with the charge sheet presented in the court, said- Government should conduct CBI investigation
01सीटीके17...हिमानी नरवाल। फाइल फोटो स्रोत : परिजन
रोहतक। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 250 पेज की चार्जशीट में पुलिस ने केवल झज्जर जिले के गांव खैरपुर निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू को आरोपी बनाया है। वहीं, दूसरी तरफ हिमानी की मां सविता ने चार्जशीट से नाखुश होकर पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से एक बार फिर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन

हिमानी नरवाल हत्याकांड में पेश की गई चार्जशीट में हिमानी का मोबाइल फोन और आरोपी की लोकेशन अहम सबूत बने हैं। केस की गहन जांच के बाद पेश की गई 250 पेज की चार्जशीट में 47 गवाह बनाए गए हैं। इनमें हिमानी की भी शामिल है।
विज्ञापन

चार्जशीट में बताया गया है कि हिमानी व सचिन के बीच 8 माह से दोस्ती थी। पैसे के लेनदेन के कारण ही हिमानी की सचिन ने हत्या कर दी। इसके बाद वह हिमानी का मोबाइल और जेवरात ले गया था, जो आरोपी के पास से बरामद हुए। यह इस बात का पुख्ता सबूत है कि सचिन ने हिमानी की हत्या की। इसके अलावा आरोपी की हिमानी के मकान से लेकर शव मिलने की जगह तक लोकेशन भी केस में अहम कड़ी बनी है। पुलिस को किसी अन्य की केस में कोई भूमिका नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए रिपोर्ट आनी बाकी, सब-चार्जशीट की जाएगी दाखिल
जांच टीम को सूटकेस व हिमानी के कपड़ों पर खून के धब्बे मिले थे। डीएनए नमूने लेकर टीम ने लैब में भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस सब-चार्जशीट अदालत में दाखिल करेगी।

क्या था मामला
एक मार्च की सुबह सांपला बस स्टैंड के नजदीक सूटकेस में 22 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता विजय नगर निवासी हिमानी नरवाल का शव मिला था। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल थीं। साथ ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं। पुलिस ने हिमानी हत्याकांड में आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार किया था। सचिन ने खुलासा किया था कि हिमानी और वह 8 माह से एक-दूसरे को जानते थे। पैसे के लेनदेन के चलते उसने हिमानी की गला घोटकर हत्या की और सूटकेस में शव रखकर सांपला के पास फेंककर फरार हो गया था। 10 मार्च को हिमानी की मां सविता ने रोहतक आए मुख्यमंत्री नायब सैनी को शिकायत देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।
हिमानी की मां ने पुलिस जांच पर उठाए यह सवाल
- हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी, उसके पार्टी में आगे बढ़ने से कौन-कौन परेशान था, इस दृष्टिकोण से जांच नहीं की गई।
- पुलिस ने केवल आरोपी सचिन की बात पर विश्वास करके केस की जांच पूरी कर ली। पुलिस पैसे के लेनदेन को साबित करे।
- अगर पैसे के लेनदेन की बात होती तो हिमानी उसको बताती, क्योंकि वारदात से पहले उसकी फोन पर बात हुई थी।
............
-अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इसमें सचिन को आरोपी बनाया गया है। किसी अन्य की भूमिका सामने नहीं आई है।
-नरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सांपला थाना।

01सीटीके17...हिमानी नरवाल। फाइल फोटो स्रोत : परिजन

01सीटीके17...हिमानी नरवाल। फाइल फोटो स्रोत : परिजन

01सीटीके17...हिमानी नरवाल। फाइल फोटो स्रोत : परिजन

01सीटीके17...हिमानी नरवाल। फाइल फोटो स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed