फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Himani murder case: On the demand of CBI investigation, CM said- we will separate the wheat from the chaff, don't worry

हिमानी हत्याकांड : सीबीआई जांच की मांग पर सीएम बोले- दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे, चिंता मत करो

Sun, 09 Mar 2025 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Himani murder case: On the demand of CBI investigation, CM said- we will separate the wheat from the chaff, don't worry
मुख्यमंत्री नायब सैनी से शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मां सविता व भाई जतिन मिले और सीबीआई से जांच की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा, आप चिंता मत करो, दूध का दूध व पानी का पानी होगा। पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी, अगर हत्याकांड के पीछे किसी की साजिश है तो उसे भी बाहर लेकर आएं। मुझे केस की पूरी रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

पुलिस की जांच से असंतुष्ट हिमानी की मां व भाई भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ शाम करीब 4:30 बजे बाबा मस्तनाथ मठ में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ हेलिपेड पर मिले। मां सविता ने मुख्यमंत्री काे लिखित शिकायत में कहा कि उसकी बेटी हिमानी वैश्य काॅलेज रोहतक की द्वितीय वर्ष के विधि विभाग की छात्रा थी। 28 फरवरी को उसकी हत्या कर शव सांपला के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने सचिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, लेकिन वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है, क्योंकि उसकी बेटी की हत्या किसी बड़े षड्यंत्र के तहत की गई है। मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए, ताकि जो लोग उसकी बेटी की हत्या व हत्या की साजिश में शामिल हैं, उनको दंड मिल सके। सविता ने कहा कि उसके एक बेटे की 2011 में हत्या हो चुकी है। पति का भी देहांत हो चुका है। वह बेटे जतिन के साथ रहती है, जो बेरोजगार है। उसकी आर्थिक हालत भी कमजोर है। बेटे को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पुलिस को दिए गहनता से जांच के आदेश, रिपोर्ट मांगी
मुख्यमंत्री ने मौके पर ही पुलिस अधिकारियों को बुलाकर कहा, हिमानी हत्याकांड की जांच गहनता से करें। परिवार साजिश की बात कह रहा है। अगर किसी ने साजिश के तहत हत्या की है तो उसके पीछे के लोगों को बाहर निकालो। मुझे भी जांच रिपोर्ट दें। परिवार को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। एसपी को कहें, अगर बाहर से जांच करवानी है तो वह करवा लें। हिमानी हत्याकांड के पीछे कौन लोग और हैं, सबको बाहर लेकर आएं। जो आरोपी पकड़ा गया है, उससे पूछताछ करो। परिवार जांच से संतुष्ट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से नाराज मुख्यमंत्री, बोले- कार्रवाई कर दूंगा, जनता के प्रति है म्हारी जवाबदेही
मस्तनाथ मठ में आने से पहले हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में मुख्यमंत्री से मिले और निगम चुनाव में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। बलियाना गांव में हुए झगड़े में भाजपा प्रत्याशी राजेश प्रधान ने पुलिस की शिकायत की। इसी बीच सुनारिया निवासी राजकुमार ने भी एक पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दी। उस समय पुलिस का बड़ा अधिकारी नहीं था। मुख्यमंत्री बोले- कार्रवाई कर दूंगा, किसी चक्कर में हो, जनता के प्रति म्हारी जवाबदेही है। एसपी कहां पर हैं, तभी एएसपी वाईवी शशि शेखर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed