फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Himani murder case: Mother demanded to run the case in fast track court

हिमानी हत्याकांड : मां ने फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलवाने की रखी मांग

Sat, 22 Mar 2025 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Himani murder case: Mother demanded to run the case in fast track court
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड में न्याय दिलाने की मांग को लेकर परिजन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने कहा कि हिमानी के हत्यारोपी सचिन को फिर से रिमांड पर लिया जाए और उससे हत्या के पीछे की असल कहानी उगलवाई जाए।
विज्ञापन

साथ ही, उनकी बेटी के हत्यारोपियों को सजा जल्द दिलाने के लिए फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराई जाए, जिससे जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। वहीं, एसपी ने आश्वासन दिया कि हिमानी केस को लेकर एक-एक कदम सावधानी से बढ़ाया जा रहा है, जिससे असलियत का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के 20 दिन बाद मां सविता देवी, भाई जतिन और नाना धर्मवीर एसपी नरेंद्र बिजारणिया से मिले। उन्होंने एसपी से कहा कि उनकी बेटी की हत्या के 20 दिन गुजर गए हैं, लेकिन हत्या की असल गुत्थी नहीं सुलझी है। उन्होंने कहा कि हिमानी की हत्या के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और असल कारण क्या था। एसपी ने हिमानी के परिजन को आश्वासन दिया कि एसआईटी समेत दो टीमें इस प्रकरण की जांच कर रही हैं। यदि जरूरत पड़ी तो हत्यारोपी सचिन को फिर से रिमांड पर लाया जा सकता है। हालांकि, पुलिस को जो भी पूछताछ करनी होती है तो वह जेल जाकर पूछकर आ जाती है। जल्द ही एसआईटी अपनी जांच पूरी कर देगी और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की 28 फरवरी को घर पर उनके मित्र सचिन ने मोबाइल के चार्जिंग तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद रात को शव सूटकेस में रखकर सांपला छोड़ आया था। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया था। मगर परिजनों को संदेह है कि हत्या के पीछे कोइ्र बड़ी साजिश है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मिलकर दोबारा जांच की गुहार लगाई थी। अब पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed