फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Himani murder case... Himani's suitcase was used for the body, two theories surfaced

Rohtak News: हिमानी हत्याकांड... शव के लिए इस्तेमाल हुआ हिमानी का सूटकेस, सामने आई दो थ्योरी

Mon, 03 Mar 2025 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Himani murder case... Himani's suitcase was used for the body, two theories surfaced
02सीटीके68-पीजीआई के शव गृह में हिमानी के शव के पोस्टमार्टम की इंतजार में बैठी मां सविता, भाई ज
रोहतक। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव जिस सूटकेस में मिला था, वह उसी का निकला। इस बात का दावा हिमानी की मां सविता और भाई जतिन ने किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूटकेस देखने के बाद वह अपने घर गए और वहां पर गायब था। इसके बाद सूटकेस को गंभीरता से देखा तो एक जगह से क्रेक हो रहा था और वह हिमानी का ही था। जब भी हिमानी ज्यादा कपड़े लेकर जाती थी तो उसी का प्रयोग करती थी। अब हिमानी के सूटकेस की पहचान होने के बाद दो थ्योरी पर पुलिस काम कर रही है।


पहली थ्योरी यह कि कहीं हिमानी की हत्या उसके घर में ही तो नहीं की गई है। चूंकि हत्या करके शव को बाहर ले जाने के लिए सूटकेस से बेहतर को कोई साधन नहीं था। कुछ लोगों को दूर के सीसीटीवी कैमरों में देखा गया है, लेकिन यह साफ नहीं आ रहा है कि सूटकेस को हिमानी लेकर जा रही थी या कोई और व्यक्ति था। दूसरी थ्योरी यह है कि हत्यारोपियों के साथ हिमानी जहां शादी के कार्यक्रम में जाने के लिए कहकर गई थी। वहां पर जाते या आते समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ और हत्यारोपियों ने गला घोंटकर उसे मार दिया और फिर उसी के सूटकेस में शव डालकर उसे सांपला में फेंक दिया।
विज्ञापन


-----------

यह भी हैं कुछ सवाल

-हिमानी की हत्या के बाद क्या अकेला व्यक्ति शव को सूटकेस में डाल सकता है?
-हिमानी की हत्या के बाद शव को क्या कोई अकेला आदमी उठा सकता है?
-अगर हिमानी की पहचान छिपानी थी तो बस स्टैंड के पास ही शव क्यों फेंका?
-बस स्टैंड ऐसा क्षेत्र होता है जहां पर रात को भी यात्रियों का आना-जाना होता है, शव फेंकने लिए यह क्षेत्र ही क्यों चुना?
-अगर हत्या घर में की है तो इतनी दूर सांपला जाकर ही शव क्यों फेंका गया?
-यदि हत्या कहीं बाहर की है तो आखिर कहां से आ या जा रहे थे हत्यारोपी?
-हिमानी ने अपनी मां को यह क्यों नहीं बताया कि वह किस की शादी में जा रही है?
-मां का दावा है कि हिमानी सब बात बताती थी उनको तो क्यों नहीं बताया कहां जा रही है?
-हिमानी ने मां को यह क्यों नहीं बताया कि वह किसके साथ है और कब आएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed