फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Highway is not safe, continuous looting

सुरक्षित नहीं है हाईवे, लगातार हो रही लूटपाट

Fri, 25 Dec 2020 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Highway is not safe, continuous looting
हाईवे पर किसी भी जिले की सीमा हो, वह वाहन चालकों समेत अन्य लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। सीमाओं पर लूटपाट, हत्या, छीनाझपटी करने वाले गिरोह के गुर्गे हमेशा सतर्क रहते हैं। ऐसा ही एक वारदात बहादुरगढ़ की है। जहां रोहतक के कपड़ा कंपनी कर्मचारी से बदमाशों ने 65 लाख रुपये की लूटपाट को अंजाम दिया है। बहादुरगढ़ के एमआईई में दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कपड़ा कंपनी के कर्मचारी से 65 लाख रुपये लूट का मामला सामने आया है। लूट की वारदात 21 दिसंबर को हुई थी, जिसकी शिकायत 24 दिसंबर को दी गई है। शिकायतकर्ता राजस्थान के कालंद्री निवासी देवाराम ने बताया कि वह चांदनी चौक स्थित एक कपड़ा कंपनी में कार्य करता है। वह कंपनी की पेमेंट लेने के लिए रोहतक आया हुआ था। वहां की शौरी मार्केट से 65 लाख रुपये की पेमेंट लेकर बहादुरगढ़ पहुंचा। यहां से उसने टीकरी बॉर्डर पर जाने के लिए एक ऑटो पकड़ा। उसने बताया कि उक्त ऑटो में और सवारियां थीं। जैसे ही ऑटो एमआईई पार्ट-1 में पहुंचा तो पीछे से एक कार में सवार बदमाश आए और ऑटो के आगे कार लगाकर रोक लिया। कार से मास्क लगाए तीन युवक उतरे और एक गाड़ी में ही रहा। बदमाशों ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने गाड़ी में उसके साथ मारपीट की और 65 लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बदमाश उसे अनजान जगह पर खेत में छोड़कर फरार हो गए। जब उसने कुछ लोगों से पूछा तो पता चला कि वह आसन गांव में है। देवाराम ने बताया है कि रुपयों से भरे बैग में उसके दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड समेत अन्य कागजात थे। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसे धमकी दी थी कि यदि पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

रोहतक की सीमाओं पर अक्सर होती है लूटपाट
रोहतक की सीमाओं पर खासतौर से रोहतक से बहादुरगढ़ की सीमा पर वाहन चालकों से अक्सर लूटपाट होती है। इन लुटेरों का बहुत ही आसान टारगेट वे वाहन चालक होते हैं, जो आउटर की सीमाओं पर लघुशंका करने के लिए अपने वाहनों को रोकते हैं। अगर बात सितंबर माह की करें तो अकेले सितंबर माह में इस तरह की 12 से ज्यादा वारदात हुई थी। हालांकि इस गिरोह के कुछ गुर्गों को पुलिस पकड़ भी चुकी है। मगर गिरोह की जड़ तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है, जिसका फायदा अपराधी उठाते हैं और वे लगातार वारदात करते हैं। वहीं, शराब ठेके पर सेल्समैन से नकदी की लूटपाट, पेट्रोल पंपों पर सेल्समैन से नकदी की लूटपाट जिला में बहुत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed