फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   High voltage drama at Chhoturam Chowk, attempt to kidnap Nakshatra Navis, who lost in gambling, snatched scooty along with cash

छोटूराम चौक पर हाईवोल्टेज ड्रामा, जुए में हारने वाले नक्शा नवीस के अपरहण का प्रयास, नकदी के साथ स्कूटी भी छीनी

Sat, 07 May 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
High voltage drama at Chhoturam Chowk, attempt to kidnap Nakshatra Navis, who lost in gambling, snatched scooty along with cash
सीसीटीवी में छोटूराम चौक पर युवक से मारपीटी करते लोग। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
शहर के छोटूराम चौक पर वीरवार रात को नौ बजे हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए 15-20 युवकों ने अशोक नगर के युवक अंकित खुराना (35) के अपहरण का प्रयास किया। साथ ही स्कूटी, सोने की चेन और नकदी छीन ली। विवाद के पीछे पैसे का लेनदेन सामने आ रहा है। आर्य नगर थाना पुलिस ने लवली बिडलान, रवि सहित अन्य के खिलाफ मारपीट, अपहरण का प्रयास, लूट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अशोक नगर स्थित पीपल वाले चौक निवासी अंकित खुराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नक्शा नवीस के तौर पर काम करता है। एक मई को लवली बिडलान के पास जुआ खेलने गया था। वहां पर उसे रवि मिला। उसने मुकेश के कहने पर रवि को 12 हजार रुपये दे दिए। क्योंकि उसे मुकेश को पैसे देने थे। वह जुए में 8 हजार रुपये हार गया और घर आ गया। पांच मई को करीब 9 बजे उसके पास रवि का फोन आया और बोला कि आपसे मिलना है। अंकित ने कहा कि उसकी पत्नी बीमार है, जिसे पीजीआई लेकर आया हूं। अब घर आ रहा हूं, उससे छोटूराम चौक पर मिल जाना। वह छोटूराम चौक पर पहुंचा तो वहां पर रवि भी 15 से 20 लड़कों के साथ आ गया। सभी मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार थे। आते ही रवि ने कहा कि लवली ने बुलाया है, इसलिए साथ चलना होगा। अंकित ने कहा कि जब उसने मना किया तो वे उसे जबरन ले जाने लगे। उसकी एक्टिवा की चाबी छीनने के अलावा 23 ग्राम सोने की चेन, 4200 रुपये छीन लिए। उसके बुरी तरह से पिटाई की गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अंकित को पीजीआई में दाखिल कराया। इसके बाद बयान दर्ज कर लवली, रवि व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के बयान पर अपहरण के प्रयास, छीनाझपटी व दूसरी धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा दिखाई दे रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं। -एसआई संदीप कुमार, जांच अधिकारी आर्य नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed