फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   high security number plate in not naccesary for outsider

दूसरे प्रदेशों के वाहनों को हरियाणा में मिलेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में छूट -

Wed, 06 Jan 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 06 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
high security number plate in not naccesary for outsider
प्रदेश में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर भले ही सख्ती
विज्ञापन
बरती जा रही हो, लेकिन दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर अभी कोई योजना ही नहीं है। इसे लेकर सरकार और परिवहन विभाग में असमंजस की स्थिति है। इस कारण दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों को हरियाणा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की छूट मिलेगी।

सरकार ने गत वर्ष वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के आदेश जारी किए थे। इस नंबर प्लेट को लगवाने के लिए वाहन मालिकों को 1 जनवरी तक का समय दिया गया था, लेकिन इस अवधि में इक्का-दुक्का वाहन मालिकों ने ही प्लेट लगवाई।

 फिलहाल में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में इसके लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों में मारामारी मची है।

पुलिस की तरफ से भी हर रोज सख्ती बढ़ाई जा रही है। प्रदेश से रजिस्टर्ड वाहनों में तो यह सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ आदि स्थानों से आने वाले वाहनों में यह नंबर प्लेट लगाई जाएगी या नहीं, इसे लेकर कोई प्लानिंग नहीं की गई। ऐसे में फिलहाल दूसरे प्रदेशों के वाहनों को इस सिस्टम में छूट दी गई है।

हरियाणा में रजिस्टर्ड वाहनों के लिए यह है फीस
सरकार की तरफ से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए रेट लिस्ट जारी की गई है। इसके अनुसार बाइक की नंबर प्लेट के लिए 121.22, स्कूटी 140, ट्रक 280 और कार के लिए 365 रुपये की रसीद कटवानी होगी।

दूसरे प्रदेशों से हरियाणा में आने वाले वाहनों के लिए अभी कोई प्लानिंग नहीं है। इस कारण अभी उनके लिए छूट रहेगी। इसके बाद अधिकारियों के जो भी आदेश होंगे उनके अनुसार कार्य किया जाएगा।
- दलबीर फौगाट, एसडीएम रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed