{"_id":"6b03463a080fc1dd2b08b9cd","slug":"high-court-seeks-response-from-government-over-rohtak-news-c-17-roh1019-957798-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण संस्था का चुनाव न होने पर हाईकोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण संस्था का चुनाव न होने पर हाईकोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब
विज्ञापन
28 पत्रकारों से बातचीत करते याचिकाकर्ता एवं एडवोकेट केशव अत्री व अन्य।
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के 12 साल बाद भी चुनाव न करने पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से पूछा है कि इतने लंबे समय से सभा के चुनाव क्यों नहीं करवाए गए और चुनाव कब तक कराए जाएंगे। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।
संस्था के सदस्य एवं याचिकाकर्ता किलोई गांव निवासी एडवोकेट केशव अत्री ने रविवार को बताया कि उन्होंने अदालत में अर्जी दायर कर संस्था के चुनाव कराने की मांग की थी। मामला केशवजीत अत्री बनाम हरियाणा राज्य एवं अन्य के नाम से हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 21 नवंबर को न्यायमूर्ति त्रिभुवन दहिया की अदालत में सुनवाई के दौरान अदालत ने करीब 12 साल से चुनाव नहीं होने पर आश्चर्य जताया।
साथ ही सरकार के अधिवक्ता से चुनाव नहीं करवाने का कारण पूछा। सरकार की ओर से अधिवक्ता ने संबंधित अधिकारियों से निर्देश लेने के लिए समय मांगा, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख निर्धारित की। याचिकाकर्ता का कहना है कि उनका प्रयास सभा में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करवाना है।
विज्ञापन
संस्था का संचालन निर्वाचित कार्यकारिणी के माध्यम से होना चाहिए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज, अन्य शैक्षणिक संस्थानों और प्रस्तावित एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज के निर्माण एवं विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निर्वाचित प्रबंधन व्यवस्था जरूरी है।