फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hey Ram...grow food grains and also bear the brunt of the police.

Rohtak News: हे राम... अनाज भी उगाएं और पुलिस के धक्के भी खाएं

Tue, 12 Nov 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Hey Ram...grow food grains and also bear the brunt of the police.
झज्जर सरकारी बीज निगम की दुकान के बाहर किसानों व पुलिस के बीच धक्कामुक्की होते हुए। संवाद
झज्जर। कई दिनों के बाद हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर गेंहू का बीज पहुंचा। गेहूं लेने के लिए दुकान खुलने से पहले ही किसानों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ देखते हुए बीज वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौरान कई बार किसानों और पुलिस के बीच बहसबाजी और धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

जिले में 50 हजार क्विंटल गेहूं बीज की मांग की गई है। लेकिन, अभी तक करीब 14500 क्विंटल गेहूं बीज ही आया है। इस वक्त गेहूं की बुआई का समय है। ऐसे में किसान सबसे ज्यादा डीबीडब्ल्यू 303 और डीबीडब्ल्यू 187 किस्म का गेहूं बीज पसंद कर रहे हैं। दूसरी तरफ, बीज नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। सुबह से ही बीच की दुकान के बाहर किसानों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। सोमवार को भी दुकान खुलने से पहले ही किसानों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। भीड़ ज्यादा होने के कारण किसानों में बीज लेने के लिए कहासुनी हाेने
विज्ञापन

लगी। हंगामा बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि इसके बाद भी व्यवस्था नहीं संभली। पहले बीज लेने के लिए किसानाें और पुलिसकर्मियों के बीच में कई बार बहस और धक्का-मुक्की हुई, लेकिन किसान दुकान के आगे जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहेतों को बीज देने का आरोप, पुलिस ने बंटवाया बीज
किसानों ने आरोप लगाया कि निगमकर्मी अपने जानकार को पहले बीज दे रहे हैं। सुबह से लाइन में लगे हुए किसानों को बीज नहीं दिया जा रहा। किसानों ने बताया कि वह पिछले दस दिन से चक्कर काट रहे हैं। किसानों के हंगामे को देखते हुए कुछ देर के लिए निगम की दुकान का शटर बंद कर दिया गया। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाया। पुलिसकर्मियों ने एक-एक किसान का नाम कॉपी में लिखा और नाम अनुसार बीज का वितरण शुरू किया।
वर्जन-
-गेहूं का बीज लेने के लिए सुबह 5 बजे से लाइन में लगा हूं। गेहूं की बिजाई के लिए तैयारियां की हुई है। पिछले एक सप्ताह से बीज लेने के लिए लगातार चक्कर काट रहा हूं, लेकिन बीज नहीं मिल पा रहा है। बिजाई में देरी हो रही है।
-आजाद, गांव सिलानी
............

-गेहूं का बीज लेने के लिए सुबह 5 बजे से लाइन में लगा हूं। लोग बीच में आ रहे हैं और बीज लेकर जा रहे हैं। बीज न मिल पाने के कारण खेत सूख रहे हैं। समय पर बुआई नहीं की गई तो फसल की पैदावार भी कम होगी।

-महेंद्र, गांव खेड़ी


............

-किसानों को बीज के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस साल रबी के सीजन के लिए 50 हजार क्विंटल गेहूं के बीज की मांग की गई है। अभी तक लगभग 14500 क्विंटल गेहूं का बीज आ चुका है और किसानों को दिया जा रहा है। किसान संयम बनाए रखें।
-जितेंद्र अहलावत, उप निदेशक कृषि कल्याण विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed