{"_id":"68d99f9fd9b728aad9082c3d","slug":"her-family-didnt-send-her-to-school-as-a-child-but-now-her-daughter-has-shown-her-the-path-to-education-rohtak-news-c-17-roh1020-735722-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बचपन में परिजनों ने नहीं भेजा स्कूल, अब बेटी ने दिखाई शिक्षा की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बचपन में परिजनों ने नहीं भेजा स्कूल, अब बेटी ने दिखाई शिक्षा की राह
Mon, 29 Sep 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
23 रोहतक के हिसार रोड स्थित सरकारी स्कूल में उल्लास परीक्षा देने परीक्षार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। बचपन में परिजनों ने स्कूल नहीं भेजा लेकिन उम्र बढ़ने के साथ जब पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ीं तो शिक्षित बनना चाहा। अब बेटी ने शिक्षा की राह दिखाई तो जीवन में उल्लास आने लगा है। शहर के हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उल्लास परीक्षा देने आईं शाम काॅलोनी निवासी बाला (45) की बातों से शिक्षा का महत्व सहज ही समझा जा सकता है।
आंबेडकर नगर निवासी नीतू (32) का कहना है कि गांव में उस समय स्कूल नहीं था जिस कारण परिजनों ने दूसरे गांव के स्कूल में नहीं भेजा और वह शिक्षा से वंचित रही। इसी प्रकार और भी कई परीक्षार्थियों ने उल्लास परीक्षा को लेकर संवाददाता से बातचीत की। परीक्षा के बाद उनमें आत्मविश्वास साफ तौर पर देखा गया।
रविवार सुबह नौ से पांच बजे तक अलग-अलग समय पर परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 150 अंकों की परीक्षा का समय तीन घंटे रहा। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में कुल 118 केंद्रों पर उल्लास परीक्षा कराई गई जहां लगभग 1872 ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर बच्चे भी अभिभावकों के साथ आए।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी इला धमिजा ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व स्कूल प्राचार्या सुनीता अहलावत ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अंडरस्टेंडिंग लाइफलोंग लर्निंग फोर ऑल इन सोसाइटी यानी उल्लास का रिजल्ट 6 अक्तूबर तक उल्लास पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
यह बोले परीक्षार्थी - फोटो
हिसार रोड स्थित सरकारी स्कूल में परीक्षा देने आए राजू ने कहा कि वह मजदूरी करते हैं लेकिन अब ठेकेदार पैसे कम देगा तो उनसे पैसे का हिसाब मांग लूंगा।
परीक्षा में शामिल बाला ने बताया कि वह जीवन में पहली बार परीक्षा देने आई हैं। मजदूरी करती हूं। बसों पर लिखे नाम भी नहीं पढ़ पाती थी लेकिन अब कुछ अक्षर पढ़ लेती हूं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शिक्षा विभाग की ओर से अंडरस्टेंडिंग लाइफलोंग लर्निंग फोर ऑल इन सोसाइटी यानी उल्लास परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। जिले में बनाए गए 118 केंद्रों पर 1872 परीक्षार्थियों ने उल्लास परीक्षा दी। अगली परीक्षा अब मार्च में होगी।
- मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
-- -- -- -
उल्लास परीक्षा का संक्षिप्त ब्योरा
ब्लाॅक : परीक्षार्थी : परीक्षा केंद्र
सांपला : 450 : 21
कलानौर : 454 : 30
लाखन माजरा : 105 : 7
रोहतक : 713 : 48
महम : 150 : 12