फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   helth department does't took sample and declared the patient corona positive and ordered hin to grt qurantine

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड सैंपल लिया नहीं... और थाने में फोन कर पॉजिटिव बता क्वारंटीन करने को कह दिया

Sat, 16 May 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
helth department does't took sample and declared the patient corona positive and ordered hin to grt qurantine
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग का कमाल देखिए जिस व्यक्ति का कोविड सैंपल नहीं लिया थाने में फोन कर उसे पॉजिटिव बताते हुए क्वारंटीन करने के लिए कह दिया। हम बात कर रहे हैं कि मूलत गांव प्राणपुरा - गोपालपुरा निवासी युवक की। खोल थाना के मुंशी ने बताया कि दो साल पहले एक मर्डर के मामले में तीन लोगों का मधुबन में 19 मई को पॉलिग्राफ टेस्ट कराना था, इसमें पॉजिटिव बताया गया युवक भी शामिल है। इस टेस्ट से पहले कोविड -19 जांच करानी जरूरी थी। 13 मई को युवक को बुुलाया था, नागरिक अस्पताल में फार्म भरने के बाद दोपहर 3 बजे तक नंबर नहीं आया और वह वापस लौट गया। 14 को बुलाने के बाद भी नहीं आया, लेकिन 15 मई को नागरिक अस्पताल पहुचा। मुंशी ने बताया कि 15 मई को करीब एक बजे युवक का टेस्ट कराया गया, लेकिन 14 मई की रात को ही थाने में स्वास्थ्य विभाग का फोन आया था कि युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है, ऐसे में उसे क्वारंटीन कराओ। मुंशी का कहना है कि विभाग को बताया कि युवक का सैंपल तक नहीं हुआ, वहीं 15 की रात को पॉजिटिव रिपोर्ट जारी होने पर हैरान रह गए, आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन

दिनभर आंकड़े पर भी संशय, 8 या 9
जानकारी के अनुसार जो व्यक्ति पॉजिटिव बताया जा रहा है कि वह दो साल पहले ही अपने गांव प्राणपुरा - गोपालपुरा की बजाय महेंद्रगढ़ जाकर रहने लगा है। लेकिन उस समय के मर्डर के मामले में जांच की जानी थी, इसके चलते ही 13 मई को खोल पुलिस ने उसे बुलाया था। 15 मई की रात जहां जिले में 9 पॉजिटिव केस आने की बात कही गई थी, वहीं 16 मई को दोपहर सीएमओ ने कहा कि जिले में 15 मई को दो पॉजिटिव केस आए हैं, ऐसे में आंकड़ा आठ का है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर रेवाड़ी का आंकड़ा 9
नंबर के खेल की बात करें तो जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुलेटिन जारी कर जिला में 8 पॉजिटिव केस बताए गए, जबकि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की साइट पर जारी मीडिया बुलेटिन में यह आंकड़ा 9 दर्शाया गया है। ऐसे में सवाल है कि आखिर जिला स्वास्थ्य विभाग इस तरह से असमंजस में क्यों फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में भी आया है, सीएमओ से मांगी है रिपोर्ट : डीसी
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि 15 मई को ही सैंपल देने के बाद युवक को 14 मई की रात पॉजिटिव बताए जाने का मामला संज्ञान में आया है। सीएमओ से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद ही कहा जाएगा आंकड़ा कितना है। रिपोर्ट नहीं आने तक इसको आठ माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed