फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Helpline number released for candidates due to farmer movement

Rohtak News: किसान आंदोलन के चलते परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 16 Feb 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 16 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Helpline number released for candidates due to farmer movement
रोहतक। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से वार्षिक परीक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 जारी किया गया है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन की वजह से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर हेल्प डेस्क नंबर 0172-5049801 जारी किया है। इस पर परीक्षार्थी कार्य दिवस में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकता है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन शाम 4:30 बजे तक अपने जिले की रिपोर्ट विभाग की ई-मेल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी छात्रों को सलाह दी गई हैं कि वे अपने घरों से जल्दी निकले ताकि सीबीएसई की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंच सकें।
विज्ञापन


वर्जन:
आंदोलन के कारण किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो विद्यार्थी हेल्प लाइन नंबर 0172-5049801 पर संपर्क कर सकता है। किसी परीक्षा केंद्र पर परेशानी हो रही है तो भी इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed