फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Helpless traveller, had to travel on the roofs

Rohtak News: बेबस मुसाफिर, छतों पर करना पड़ा सफर

Mon, 12 Jun 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 12 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Helpless traveller, had to travel on the roofs
रोहतक। ऑनलाइन तबादला नीति के तहत बस स्टैंड से एक साथ 205 कर्मचारियों का तबादला होने से सभी यूनियनों में रोष है। इसके विरोध में रविवार को साझा माेर्चा यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारी फरीदाबाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास का घेराव करने के लिए पहुंचे। इससे बस सेवा प्रभावित हुई। विभिन्न रूटों पर यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। उमस और गर्मी के बीच गंतव्य तक जाने के लिए यात्री बस स्टैंड के बाहर तक दौड़ लगाते नजर आए। बसों की संख्या कम होने पर मजबूरीबश प्राइवेट बसों की छतों पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

डिपो प्रधान सुरेश नेहरा ने बताया कि परिवहन विभाग में 828 परिचालकों, 883 चालकों व 130 लिपिकों की ऑनलाइन तबादला किया गया है। इनमें रोहतक डिपो से सर्वाधिक 205 कर्मचारी हैं। इनमें से 106 परिचालक, 94 ड्राइवर व 5 लिपिक शामिल हैं। इकर्मचारियों से मनपसंद डिपो की च्वाइस ली गई, न ही क्रॉनिक कर्मचारियों को कोई छूट दी गई, न ही कपल केस में छूट दी गई। नौकरी के अंतिम वर्ष में कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी छूट नहीं दी गई।
विज्ञापन


इन रूटों पर बसे रहीं प्रभावित
रोहतक से समचाना, किलोई, रूड़की व फरमाणा इलाके में हर रोज पांच से छह बसों का आवागमन होता था। लेकिन रविवार को एक बस का ही संचालन हो पाया। यात्रियों को निजी वाहनों से ही आवागमन करना पड़ा। यही हाल रोहतक से गोहाना के बीच में पड़ने वाले गांवों की तरफ जाने वाली बसों का रहा है। इस तरफ सिर्फ दो बसों का ही संचालन हो पाया है। जींद, खरखौदा, दादरी, कलानौर, महम समेत अन्य रूटों पर भी यात्रियों को बसें न मिलने से परेशानी उठानी पड़ी। छुट्टी पर गए कर्मचारियों को बुलाने पर भी हालात ठीक नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के घेराव में शामिल होने के लिए काफी कर्मचारी गए हैं। व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए छुट्टी पर गए कर्मचारियों वापस बुलाया गया। एक-दो रूटों पर ही बसें प्रभावित रहीं। दोपहर बाद रूटों पर सभी बसें चली हैं।
- श्रवण कुमार, ड्यूटी इंस्पेक्टर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed