फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Help desk created in police office for the convenience of police employees

Rohtak News: पुलिस कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए पुलिस कार्यालय में बनाया गया हेल्प डेस्क

Fri, 15 Nov 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Help desk created in police office for the convenience of police employees
झज्जर। पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने पुलिस कर्मचारी और उनके परिजनों की सुविधाओं को मद्देनजर पुलिस उपायुक्त कार्यालय में पुलिस हेल्प डेस्क चालू किया है। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त ने पेंडिंग शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए
विज्ञापन


इसके लिए एक महिला सिपाही गीता को नियुक्त किया गया है। इस हेल्प डेस्क के बनने से पुलिस कर्मचारियों को काफी सुविधा होगी। इस हेल्प डेस्क के बनने के बाद पुलिस कर्मचारियों को अन्य किसी भी ब्रांच में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यहां पर कर्मचारी के आने-जाने तक की सारी सूचना रजिस्टर में लिखी जाएगी। अगर किसी भी कर्मचारी का कार्य समय पर पूरा नहीं होता तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने वीरवार को एसीपी, थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी के साथ अपराध समीक्षा की। उन्होंने वांछित दोषियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त ने थाने में दर्ज आपराधिक मुकदमों तथा लंबित शिकायतों का पर जल्द कार्रवाई करके उनके निपटारे को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों की रोकथाम तथा दर्ज मामलों के वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में खड़े अनक्लेम्ड वाहनों के तुरंत प्रभाव से निपटारे के लिए सार्थक प्रयास करें। इस दौरान एसीपी अनिरुद्ध चौहान, एसीपी गुलाब सिंह व सभी थाना चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed