{"_id":"633c97305075be6035418a6a","slug":"heavy-vehicles-coming-from-inside-the-city-fir-should-not-be-written-by-asking-caste-rohtakcity-news-rtk659942435","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के अंदर से निकल रहे भारी वाहन, जाति पूछकर न लिखी जाए एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अंदर से निकल रहे भारी वाहन, जाति पूछकर न लिखी जाए एफआईआर
विज्ञापन
मृतक राजेश के परिजनों से बातचीत करतीं एडीजीपी ममता सिंह। संवाद
रोहतक रेंज की एडीजीपी ममता सिंह मंगलवार को कलानौर पहुंचीं और लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने मांग की कि आठ साल पहले रोहतक-भिवानी रोड पर बाईपास बना था, लेकिन भारी वाहन शहर के बीचोंबीच से निकल रहे हैं। इससे न केवल जाम लग जाता है, बल्कि सड़क हादसा होने का डर रहता है। साथ ही थानों में जाति पूछकर एफआईआर दर्ज न करने की मांग की। एडीजीपी ने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। उन्होेंने साइबर ठगी से बचने और नशा तस्करों को पकड़ने में सहयोग मांगा।
जनसंपर्क अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम हेमेंद्र मीना, थाना प्रभारी रमेश कुमार, चौकी प्रभारी निकेश अहलावत, रोहतक पुलिस थाना हरेंद्र फार्मेसी ऑफिसर, साइबर थाना टीम व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस जनसंपर्क सम्मेलन के दौरान मौजिज व्यक्तियों ने एडीजीपी ममता सिंह, पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया है। एडीजीपी ममता सिंह ने बताया कि साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत जिला रोहतक में पुलिस प्रतिदिन विभिन्न-2 स्थानों पर आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर रही है। लोगों की जागरूकता से ही साइबर क्राइम को रोका जा सकता है। उन्होंने नशीले पादर्थो की तस्करी व अवैध धंधा करने वाले के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा को पुलिस और पब्लिक मिलकर खत्म कर सकती है।
जाति पूछकर न लिखी जाए एफआईआर
जनसभा में पहुंचे इनेलो नेता डॉ. नफे सिंह लाहली ने कहा कि थाने में जब लोग शिकायत दर्ज कराने जाते हैं तो जाति पूछी जाती है। अधिवक्ता सज्जन सिंह ने लिखित में नशा बेचने वालों के खिलाफ शिकायत दी है। मॉडल स्कूल स्थित बनी पुलिस चौकी में पुरानी चौकी को स्थानांतरित करने की बात कही। लोगों ने कहा कि सुबह स्कूल के समय पर छात्राओं के साथ छेड़खानी न हो इसके लिए पुलिस मुस्तैद की जाए। वहीं डेढ़ माह पहले दुकान में ही आत्महत्या करने वाले राजेश के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीजीपी ने शिकायतकर्ता की बात सुनकर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भूप सिंह चौहान, विष्णु, जोगिंदर पहलवान, रविंद्र सरपंच, गुलशन दुआ, रमेश भाटिया, विम्पी गोम्बर,राज सिंह गुढ़ान, मनीराम , राजेन्द्र तोमर, सुनील कत्याल, गुलाब सिंह, विनोद बठला आदि मौजूद रहे।