{"_id":"aaa88dd6d2ad7b8d20835a29d355bb08","slug":"hearing-by-video-conferencing-in-tunda-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी आतंकी टुंडा की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी आतंकी टुंडा की पेशी
रोहतक/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल द्वारा किला रोड और सब्जी मंडी में हुए बम
विज्ञापन
धमाकों के आरोपी आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा को शुक्रवार को दोबारा से कड़ी
सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया।
सीजेएम अश्वनी कुमार ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर अगली पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग पर करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। अब दिल्ली पुलिस टुंडा को छह दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करेगी। वहीं, टुंडा के लिए अदालत परिसर में सुरक्षा बेहद कड़ी की गई थी। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जिला पुलिस की एक रिजर्व फोर्स भी सुरक्षा में तैनात थी।
1997 में किला रोड व सब्जी मंडी के पास दो धमाके हुए थे, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। इस मामले में दिल्ली आईबी की टीम ने एक आरोपी कासिम को गिरफ्तार किया था, जिसे 10 साल की सजा हुई थी। आरोपी ने बताया था कि अब्दुल करीम टुंडा भी इस मामले में शामिल रहा है। टुंडा की गिरफ्तारी के बाद पहले सोनीपत पुलिस ने 1996 में सोनीपत में दो स्थानों पर हुए बम ब्लास्ट में मामले में उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि रोहतक में हुए ब्लास्ट में भी टुंडा का हाथ था।