{"_id":"642b368e047416269f041f24","slug":"heaps-of-dirt-are-breaking-the-hope-of-improvement-in-ranking-rohtak-news-c-17-roh1019-113210-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रैकिंग में सुधार की उम्मीद तोड़ रहे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रैकिंग में सुधार की उम्मीद तोड़ रहे गंदगी के ढेर
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियो को निर्देश देते निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा। विज्ञ
रोहतक। शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। ठेके पर लगे साढ़े 350 कर्मचारी हटने से शहर में कई जगह से कचरे का उठान नहीं हो रहा है। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर केंद्रीय टीम अप्रैल माह में कभी भी आ सकती है। ऐसे में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की उम्मीद बेमानी लगती है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों संग बैठक की और शहर को साफ सुधरा करने के लिए मिलकर कदम उठाने का आह्वान किया।
आयुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों को लेकर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिए गए कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं और शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे। सफाई शाखा के अधिकारियों को आदेश दिए गए थे कि सभी शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करें। प्रतिदिन शौचालयों व पार्कों की सफाई का निरीक्षण किया जाए। इसके अतिरिक्त शहर में भवन निर्माण सामग्री व वेस्ट सड़क पर डालने वालों के चालान किए जाएं।
आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में सुअरों को पकड़ने के लिए टेंडर भी जारी किया है, जिसे सात अप्रैल को खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त रोहतक शहर को हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम, रोहतक द्वारा पौधा-रोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। बैइक में संयुक्त आयुक्त महेश कुमार, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, नगर अभियंता तरूण कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुन्दर सिंह व हर्ष चावला, सफाई निरीक्षक रमेश व सचिन, सहायक सफाई निरीक्षक नरेन्द्र, विपिन, परमजीत, सुुमित, कृष्ण लाल, संदीप राठी, प्रदीप, सुशील तथा सलाहकार अरविंद व सलिल भी मौजूद रहे।