{"_id":"64d1563845acd42ed00932b9","slug":"health-related-programs-will-be-done-through-digital-technology-rohtak-news-c-17-roh1018-218871-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से होंगे स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से होंगे स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम
विज्ञापन
07सीटीके15..... पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. अनिता सक्स
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) का सोमवार को ईसीएचओ इंडिया के साथ एक एमओयू साइन हुआ है। इसके बाद डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो सकेंगे। कुलसचिव डाॅ. एचके अग्रवाल ने और ईसीएचओ इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. संदीप भल्ला ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
कार्यक्रम में कुलपति डाॅ. अनिता सक्सेना ने कहा कि इस एमओयू से डिजिटल प्रौद्योगिकी को काफी बढ़ावा मिलेगा। आज का युग डिजिटल क्रांति का युग है, ऐसे में जब सबकुछ ऑनलाइन हो रहा है तो हमें खुद को अपडेट रखना चाहिए। कुलसचिव डाॅ. एचके अग्रवाल ने बताया कि पं. बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंसेज, रोहतक ने 7 अगस्त 2023 को ईसीएचओ इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह ईसीएचओ सहयोग विश्वविद्यालय को डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने में सक्षम करेगा। इससे दुर्गम क्षेत्रों के स्वास्थ्य पेशेवरों को लाभ होगा। डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य संस्थान मानसिक स्वास्थ्य और मादक द्रव्यों के सेवन संबंधी विकारों के क्षेत्र में प्रशिक्षण शुरू करके पायलट कार्यक्रम चलाएगा और उसके बाद विश्वविद्यालय के अन्य विभाग चरणबद्ध तरीके से इस सहयोग के माध्यम से अपने कार्यक्रम शुरू कर सकेंगे।
इस अवसर पर कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के निदेशक कम सीईओ डॉ. राजीव गुप्ता, ईसीएचओ इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. संदीप भल्ला, उप महाप्रबंधक पारोमिता दास, डॉ. विनय और डॉ. सिद्धार्थ आर्य भी उपस्थित रहे।