फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Health of 70 children checked, 10 children had anemia

Rohtak News: 70 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा, 10 बच्चों में खून की कमी

Tue, 08 Oct 2024 04:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Health of 70 children checked, 10 children had anemia
07jjrp12- साल्हावास। शहीद हवा सिंह लाम्बा राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारौली में बच्चों की जांच कर
साल्हावास। खंड साल्हावास के अंतर्गत शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारौली के परिसर में सोमवार को शिक्षा विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान सीएचसी ढाकला की चिकित्सक टीम द्वारा प्राथमिक व माध्यमिक विंग के 70 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच की गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सभी स्टाफ सदस्य एवं मिड-डे मील कुक के स्वास्थ्य की भी सामान्य जांच की गई। मुख्य रूप से हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन, खांसी, बुखार, श्रव्य-दृश्य, एनीमिया आदि की जांच की गई। 10 बच्चों में खून की कमी पाई गई और 5 बच्चों में दांतों की समस्या पाई गई। जरूरतमंद विद्यार्थियों को मौके पर ही दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ-साथ मिड-डे-मील कुक में खून की कमी पाई गईं। सभी को आयरन टेबलेट दी गईं और पौष्टिक आहार लेने बारे बताया गया। इस अवसर पर मुखिया गोपाल दास कौशिक, डॉक्टर भूपेन्द्र सिंह, डॉक्टर अन्नू खन्ना, फार्मासिस्ट विकास सिवाच, हैल्थ एंबेसडर अध्यापक विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed