फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   health, fiver, viral fiver, rohtak, hospital, sampla, admit, haryana

सांपला में डायरिया ने पसारे पैर

Sun, 19 Jun 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 19 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
health, fiver, viral fiver, rohtak, hospital, sampla, admit, haryana
कस्बे के सामुदायिक केंद्र में पहुंचने वाले 40 फीसदी डायरिया पीड़ित - फोटो : Demo pic
जैसे तापमान बढ़ रहा है उसी रफ्तार से सांपला में डायरिया ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। निजी और सरकारी अस्पतालों में ऐसे रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को बदले मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


गर्मी के कारण उल्टी और दस्त के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांपला में प्रतिदिन आने वाले मरीजों में 40 प्रतिशत को उल्टी और दस्त की शिकायत होती है। अस्पताल में शुक्रवार और शनिवार को करीब एक दर्जन से अधिक डायरिया के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। कस्बे की सुमित्रा देवी, सरोज देवी, कुलताना की रिंकू, दतौड़ निवासी प्रमिला देवी और रविंद्र ने बताया कि वे शाम को खाना खाकर सोए थे। सुबह अचानक दस्त आने लगे। प्रमिला नेे बताया कि पहले सिर दर्द और उल्टी शुरू हुई, बाद में दस्त भी आने लगे। डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले दिन चार दिनों से डायरिया के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज डायरिया के ही आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी

डॉक्टर ने लोगों को सुझाव दिया है कि वे कटे और सड़े फल न खाएं। बासी खाने से परहेज करें। स्वच्छ पानी पीएं और धूप में निकलने से बचें। संभव हो तो पानी को उबालकर ठंडा होने पर ही पीएं। अधिक से अधिक तरल पदार्थ लें और डायरिया की शिकायत होते ही डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed