फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Health department is giving notice on notice, private hospital is not responding

स्वास्थ्य विभाग दे रहा नोटिस पर नोटिस, निजी अस्पताल नहीं दे रहा जवाब

Thu, 25 Jun 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Health department is giving notice on notice, private hospital is not responding
कोरोना के संक्रमणकाल में स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पताल को एक नोटिस के बाद दूसरा नोटिस दे रहा है, लेकिन निजी अस्पताल जवाब देने के मूड में नहीं है। हैरानी भरा ही सही, लेकिन यही सत्य है। निजी अस्पताल छह घंटे में जवाब देने के नोटिस को लगातार नजरअंदाज करता आ रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि निजी अस्पताल में एक के बाद एक कई कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं और मरीज की मौत तक हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की खींचतान का लाभ निजी अस्पताल उठा रहे हैं। क्योंकि निजी अस्पतालों में भी कभी मरीज तो कभी डॉक्टर, यहां तक कि मरीजों के तीमारदार व अन्य स्टाफ भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। इसी में शहर का एक निजी अस्पताल ऐसा है जहां लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया और 12 घंटे में निजी अस्पताल से जवाब मांगा, जब जवाब नहीं आया तो गत शुक्रवार को छह घंटे का अल्टीमेटम देते हुए फिर नोटिस जारी किया गया। लेकिन जवाब नहीं आया है। विभाग का कहना है कि यहां पर मरीज, स्टाफ, डॉक्टर तक संक्रमित मिल चुके हैं। पूरे अस्पताल की जांच होनी चाहिए, नहीं तो संक्रमण ऐसे ही फैलेगा।
विज्ञापन

जिले में सात नये कोरोना की पुष्टि, संख्या पहुंची 484
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार सायं जारी हेल्थ बुलेटिन में सात नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 484 पहुंच गई है। अभी जिले में 240 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं और 237 ठीक हो गए हैं व सात की मौत हो चुकी है। बुधवार को किला मोहल्ला, सुनारों वाली गली, गुरुचरणपुरा, जगदीश कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर, नजदीक केशव पार्क, कायस्तान मोहल्ला, नजदीक गुलाब चौक के पास कोरोना के मरीज मिले हैं। हालांकि विभाग के सूत्रों की मानें तो बुधवार को कोरोना के 25 मरीजों की पुष्टि हुई है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद इन्हें जिले के डाटा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सावधान हो जाए, स्थानीय संक्रमितों के कांटेक्ट में आने से हो रहा संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग अब दिन पूरे होने पर नहीं, बल्कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मरीज को कोरोना निगेटिव मानेगा। बीच में गाइडलाइन आई थी कि मरीज की तबीयत यदि खराब नहीं होती और वह अपना क्वारंटीन का समय पूरा कर लेता है तो उसे जांच की जरूरत नहीं है। जबकि स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा इन दिनों हैरान करने वाला है। क्योंकि अब मिल रहे नए संक्रमित मरीज स्थानीय संक्रमितों के कांटेक्ट में आए हैं। इसके अलावा दिल्ली व गुरुगाम से आने वाले व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसकी वजह विभाग होम आइसोलेशन के दौरान बरती जा रही लापरवाही को भी मान रहा है। विभाग प्रशासन से कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरतने की बात भी कहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल का जवाब क्यों नहीं आया, इस संबंध में बात करेंगे। नियमों की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी। बुधवार को दिन में सात ही नये मामले सामने आए हैं। देर रात दो मामले आए हैं। यदि संक्रमितों की संख्या अधिक आ रही है तो वह अन्य जिलों के हो सकते हैं। पीजीआईएमएस दूसरे जिलों के सैंपल भी जांच करता है।
डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed