{"_id":"64bd8f8b556cf33a3a0c67f7","slug":"health-check-up-of-260-people-in-the-camp-rohtak-news-c-17-roh1020-206919-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिविर में 260 लोगों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिविर में 260 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
रोहतक।
इनरव्हील क्लब रोहतक सिटी एवं रोटरी क्लब हेरिटेज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सिंहपुरा गांव में लगाए गए इस शिविर में स्तन कैंसर जांच के साथ 260 लोगों को स्वास्थ्य जांचा गया।
शिविर में डाॅ. रमन सुखीजा, डाॅ. सोनिका रावल, डाॅ. किरण, डाॅ. सोनिया अरोड़ा, डाॅ. सुहास कीर्ति, डाॅ. सर्वपाल, डाॅ. दीपांशी, डाॅ. मधुर ने सेवाएं दीं। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष अंजना गुप्ता व रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. जेपी अरोड़ा ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद की सेवा है। इसी कड़ी में क्लब अब गांव की ओर रुख कर चुका है। बढ़ते स्तन कैंसर के चलते महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय रहते बीमारी का पता चल जाए तो इलाज संभव है। इस मौके पर शेखर बतरा, श्वेता जैन, संजय जैन, सुषमा बतरा, संजय गुप्ता, रीनू सिगला, संजीव धमीजा, बीनू कंसल, कृष्ण खेतरपाल, राज अरोड़ा उपस्थित रहे।