फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HD School Salhwas students top in 9 out of 10 competitions

Rohtak News: 10 में से 9 स्पर्धाओं में एचडी स्कूल साल्हावास के छात्र अव्वल

Sat, 13 Jul 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 13 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
HD School Salhwas students top in 9 out of 10 competitions
12jjrp02 एच डी स्कूल साल्हावास में  खंड स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान उप​स्थित ​शिक्षक व छात्र।स्
झज्जर। शिक्षा विभाग की तरफ से एचडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास में कानूनी साक्षरता मिशन की खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें भाषण, कविता-पाठ, लघुनाटिका, निबंध लेखन, स्लोगन, पेंटिंग, क्विज, पीपीटी, डिबेट और चलचित्र आदि प्रतियोगिताओं में साल्हावास खंड के 20 विद्यालयों के 152 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ग्रुप निदेशक रमेश गुलिया की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन पूनिया ने शिरकत की, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी रतिन्द्र सिंह और खंड नोडल अधिकारी सोमबीर बेनिवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। तनुमल शर्मा, सुनीता नांदल, रणबीर सुहाग, राजेन्द्र शर्मा, डॉ. हरिओम ने जज की भूमिका निभाई। डॉ. महावीर सिंह ने मंच का संचालन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास, सुबाना, ढाकला, तुम्बाहेड़ी, सुरेहती, भूरावास, कासनी, दादनपुर और एचडी साल्हावास के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें एचडी साल्हावास के विद्यार्थियों ने 9 प्रतियोगिताओं में प्रथम और एक स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डिबेट में कासनी स्कूल, निबंध लेखन में खुड्डन स्कूल, कविता पाठ, स्लोगन, नाटक, पीपीटी आदि स्पर्धाओं में सुरेहती स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर ग्रुप के सचिव विशाल नेहरा एवं हेमंत गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed