{"_id":"69a9f2434869c3e5d105790e","slug":"hcmsa-association-expresses-anger-over-assault-on-doctor-on-duty-rohtak-news-c-17-roh1020-819534-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एचसीएमएसए एसोसिएशन ने ड्यूटी पर चिकित्सक से मारपीट पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एचसीएमएसए एसोसिएशन ने ड्यूटी पर चिकित्सक से मारपीट पर रोष जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। होली के दिन बुधवार को करनाल के घरौंडा में एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों की ओर से आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर उपस्थित डॉ. प्रशांत के साथ मारपीट व अपहरण कर थाने में ले जाने के मामले में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन रोहतक के प्रधान डॉ. विश्वजीत राठी ने रोष जताया है।
उन्होंने कहा कि घटना के विरोध के स्वरूप करनाल एसोसिएशन ने विरोध दर्ज कराकर तुरंत एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की अपील की है। एसोसिएशन ने वर्तमान में कार्यरत या सेवानिवृत न्यायाधीश से मामले की जांच कराने की मांग की है। मामले पर शीघ्र व संतोषजनक कार्रवाई न होने की स्थिति में ठोस कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना कोरोना वॉरियर्स के लिए भी अपमानजनक है।