फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HCMS doctors' strike postponed till December 31

एचसीएमएस चिकित्सकों की हड़ताल 31 दिसंबर तक स्थगित

Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
HCMS doctors' strike postponed till December 31
रोहतक। सरकारी अस्पतालों में सोमवार को होने वाली हड़ताल स्थगित हो गई है। अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में सरकार ने 31 दिसंबर तक तीनों मांगें मानने का आश्वासन दिया है। इसमें एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक, स्पेशल कैडर व पीजी पॉलिसी बनाना शामिल है। इसके चलते रविवार शाम एचसीएमएस (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस) एसोसिएशन ने सोमवार की हड़ताल स्थगित करते हुए ओपीडी बंद रखने का फैसला वापस ले लिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जसबीर परमार ने कहा कि रविवार को स्वास्थ्य मंत्री ने एसोसिएशन से बातचीत की। यहां एसोसिएशन की मांगों पर सहमति बनी। यदि 31 दिसंबर तक समाधान नहीं हुआ तो नव वर्ष में एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक कर अगली रणनीति का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों में स्वास्थ्य विभाग में एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाना, विशेषज्ञों की उपलब्धता के लिए स्पेशल कैडर व पीजी पॉलिसी बनवाना मुख्य है। इन मांगों के लिए लगातार विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed