{"_id":"64627576f43cc648b00196c5","slug":"hbse-mansi-of-rohtak-secured-first-position-in-arts-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE Result: प्रशासनिक अधिकारी बन समाजहित में कार्य करना चाहती है मानसी, कला संकाय में हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HBSE Result: प्रशासनिक अधिकारी बन समाजहित में कार्य करना चाहती है मानसी, कला संकाय में हासिल किया प्रथम स्थान
Mon, 15 May 2023 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 May 2023 11:39 PM IST
सार
मानसी हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही। हरियाणा के रोहतक में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मानसी सैनी ने कला संकाय में प्रदेश में पहले स्थान पर रहकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
छात्राओं संग खुशी मनाती मानसी सैनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मानसी सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कला संकाय में 496 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश में तीसरा व कला संकाय में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मानसी भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बनकर समाजहित में कार्य करना चाहती है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों व शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
मानसी ने विशेष बातचीत में बताया कि परीक्षा के दौरान जब भी वह असहज महसूस करती थी तो उसे मां सुशीला व चाची सुमन का सहयोग मिला। चचेरे भाई आशीष ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षकों के सहयोग से सवालों को हल करने में कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसी का परिणाम है कि उसने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अब भविष्य में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्य करना चाहती हैं।
विज्ञापन
किस विषय में कितने अंक हासिल किए
मानसी ने अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में 100 में से 100 अंक, भूगोल व इतिहास दोनों में 100 में से 99 अंक, गणित में 82 अंक, हिंदी में 98 अंक हासिल किए।
घर पर समयसारिणी बनाकर की पढ़ाई
मानसी ने बताया कि पिता धर्मेंद्र सैनी फोटोग्राफर और मां सुशीला गृहिणी हैं। पिता धर्मेंद्र ने हमेशा जीवन में मेहनत व सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक परीक्षा के दौरान रोजाना घर पर पांच से छह घंटे पढ़ाई की, इस दौरान समयसारिणी बनाई जिसे कभी टूटने नहीं दिया। पढ़ाई के दौरान कभी असहज महसूस हुआ तो नृत्य व योग के जरिए खुद को तनावमुक्त करती थी। पढ़ाई के अलावा मानसी अन्य गतिविधियों में भी आगे रही हैं। उन्होंने कक्षा 11वीं व 12वीं में आयोजित रेडक्रॉस सोसाइटी के कैंप व स्काउट कैंप में भाग लिया। इस दौरान राज्यस्तरीय कैंप में उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्थिरता जरूरी
मानसी का मानना है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्थिरता का होना बेहद जरूरी है। पिता धर्मेंद्र ने मानसी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी बेटी के परीक्षा परिणाम से वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मानसी ने परीक्षा के दौरान मेहनत व लगन से पढ़ाई की, जिसका नतीजा सबके सामने है।