फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Havoc of speed: 4 including ASI killed in eight hours

रफ्तार का कहर : आठ घंटे में एएसआई समेत 4 की गई जान

Sun, 04 Dec 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Havoc of speed: 4 including ASI killed in eight hours
राजबीर। फाइल फोटो
रोहतक। शनिवार को आठ घंटे के अंतराल में तेज रफ्तार ने एएसआई राजबीर (54) समेत चार लोगों की जान ले ली। बसाना के पास ड्यूटी से लौट रहे एएसआई की अज्ञात वाहन की टक्कर से जान चली गई, जबकि सर्कुलर रोड पर रात साढ़े 11 बजे कार ने चार को कुचल दिया, जिसमें दो ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि दिल्ली से शादी समारोह में आए युवक की तिलियार के सामने सड़क पार करते समय मौत हो गई। इस संबंध में कलानौर, आर्य नगर व आईएमटी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

....
मामला एक : 10 फीट ऊंचे तक उछला रेहड़ी चालक, किशोर के साथ मौके पर तोड़ा दम
पुलिस के मुताबिक बिहार के दरभंगा निवासी सीबू (50) दो दशक पहले परिवार सहित रोहतक आया था। श्रीनगर कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर परिवार सहित रहता था। हर रोज सर्कुलर रोड पर आइसक्रीम बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रात को करीब साढ़े 11 बजे सर्कुलर रोड से घर जा रहा था। साथ में पड़ोस का युवक रोहित (16) भी था। रेहड़ी लेकर जब दोनों सर्कुलर रोड पर पुरानी आईटीआई के पास पुल पर पहुंचे तो तेज गति से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि रेहड़ी चालक सीबू 10 फीट ऊंचाई तक उछल गया। साथ में चल रहा रोहित भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं, कार चालक ने इसके बाद स्कूटी सवार दो और लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर में श्रीनगर कॉलोनी निवासी कुंदन व न्यू विजय नगर निवासी दिनेश वर्मा घायल हो गया। उनको ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां कुंदन को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। जबकि दिनेश वर्मा का अभी उपचार चल रहा है। हादसे के बाद से सीबू के परिवार में मातम है। क्योंकि परिवार में वहीं कमाने वाला था। जबकि रोहित पांच माह पहले घूमने के लिए रोहतक आया था। वह तो शनिवार की रात को बाजार में सामान लेने गया था। पड़ोसी होने के नाते सीबू के साथ आ रहा था। उसे क्या पता था कि मौत सर्कुलर रोड पर उसका इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मामला दो : हांसी से ड्यूटी कर कार से लौट रहा था एएसआई, जींद नाके पर थे तैनात
वहीं, पुलिस के मुताबिक कलानौर निवासी गौरव ने दी शिकायत में बताया कि वह महर्षि दयानंद विवि में क्लर्क है। उसके पिता राजबीर सिंह हांसी में एएसआई के तौर पर तैनात थे। शनिवार को उसके पिता ड्यूटी के बाद कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। जब बसाना गांव के पास अज्ञात वाहन चालक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर में उसके पिता की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया। इसके बाद रविवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोपहर राजबीर का पुलिस सम्मान के साथ कलानौर के वार्ड नंबर 14 में अंतिम संस्कार किया गया। गौरव ने बताया कि उसके पिता राजबीर सिंह की फिलहाल हांसी-जींद बार्डर पर नाके पर ड्यूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तीन : शादी समारोह में आए दिल्ली के युवक को सड़क पार करते समय मारी टक्कर
वहीं, दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी मनोज ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने छोटे भाई विकास के साथ दोस्त पंकज की शादी में गुरुग्राम से रोहतक आया हुआ था। शनिवार रात को तिलियार के सामने शादी समारोह चल रहा था। वह और विकास सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच रोहतक शहर की तरफ से आ रहे कार चालक ने विकास को टक्कर मार दी। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने दोस्त रवि के साथ विकास को पीजीआई में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को आईएमटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

 शिबू साहनी, रोहन की मौत के बाद पीजीआई के शवगृह में परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।  अमर उजाला

शिबू साहनी, रोहन की मौत के बाद पीजीआई के शवगृह में परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed