{"_id":"66f6c73245f01a4e800476d4","slug":"have-worked-with-jayanarayan-khundia-used-to-talk-even-during-covid-period-modi-rohtak-news-c-17-roh1019-513569-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयनारायण खुंडिया के साथ किया है काम, कोविड काल में भी होती थी बात: मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयनारायण खुंडिया के साथ किया है काम, कोविड काल में भी होती थी बात: मोदी
विज्ञापन
26 सीटीके..34 मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कलानौर हलके के 131 नंबर बूथ प्रभारी अजय खुंड
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कलानौर हलके के बूथ 131 के प्रभारी अजय खुंडिया से 12 मिनट तक फोन पर बात की। अजय पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया के पौत्र हैं। मोदी बोले, जयनारायण के साथ उन्होंने काम किया है। कोविड काल में भी फोन पर उनसे बात की थी। जयनारायण कहते थे कि वे अपना बूथ नहीं हारेंगे।
गरनावठी गांव निवासी अजय खुंडिया के पास दोपहर 1:05 मिनट पर पीएम कार्यालय से फोन आया था। पीएम मोदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पिछड़े वर्ग से हैं। इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेसी जो घोषणाएं हरियाणा में कर रहे हैं, वे वादे कर्नाटक और तेलंगाना में पूरा नहीं कर पा रहे हैं। पूरे हरियाणा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करें।