फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Havan performed at the samadhi site on the death anniversary of Chaudhary Chhotu Ram

Rohtak News: चौधरी छोटूराम की पुण्यतिथि पर स्माधि स्थल पर किया हवन

Wed, 10 Jan 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Havan performed at the samadhi site on the death anniversary of Chaudhary Chhotu Ram
रोहतक। चौधरी छोटूराम की 79वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उनके समाधि स्थल जाट स्कूल में हवन यज्ञ कराया गया। जाट संस्था के सभी स्कूलों व कॉलेजों के प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों व समाजसेवियों ने हवन में आहुति देकर उन्हें याद किया। हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह ने चौधरी छोटूराम के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रहबर-ए-आजम दीनबंधु चौधरी सर छोटूराम ने सामाजिक बुराईयों को खत्म करने का काम किया।
विज्ञापन

इस मौके पर छोटूराम जन्मोत्सव समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि लोहचब, सचिव डॉ. मुनीष नांदल, जाट कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शबनम राठी, छोटूराम विधि संस्थान के निदेशक राजीव जून, सीआर पॉलीटेक्निक के प्राचार्य सुभाष दहिया, जाट स्कूल के प्राचार्य वीके तोमर, सीआर बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता आर्या, सीआरएम पब्लिक स्कूल की मुख्याध्यापिका सुमनलता श्योराण, पूर्व प्राचार्य डॉ. जगदेव सिंह विद्यालंकार, एडवोकेट अमित काजल सहित सभी पदाधिकारी, छोटूराम के अनुयायी व सभी जाट शिक्षण संस्थानों के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed