{"_id":"690282c3a5ef8604e30e91f6","slug":"haryanas-sports-policy-is-the-best-in-the-country-baroli-rohtak-news-c-17-roh1019-753086-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ : बड़ौली
Thu, 30 Oct 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
19... लाखन माजरा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान तीसरे एशियन यूथ गेम्स में गोल्ड मेडल लाने वा
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
रोहतक/महम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का कहना है कि देश में हरियाणा की खेल नीति सर्वश्रेष्ठ है। इस कारण देश में सबसे ज्यादा पदक प्रदेश के खिलाड़ी जीतकर आ रहे हैं। सरकार को खिलाड़ियों पर गर्व है। वह सोनीपत के रिंढाणा, सांघी व लाखन माजरा के पदक विजेताओं को सम्मानित करने के बाद लाखन माजरा में ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। साथ में प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला प्रभारी सतेंद्र परमार व वाइस कैप्टन हर्ष मान भी मौजूद रहे।
बड़ौली सुबह लाखन माजरा व सांघी गांव पहुंचे जहां गोल्ड मेडल विजेता ईशांत राठी, दीक्षा राठी व आदित्य हुड्डा सहित दीपक हुड्डा और एशियन यूथ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता सोनीपत के गांव रिंढाणा के अखिल नरवाल को सम्मानित किया।
बड़ौली ने कहा कि ये भाजपा सरकार की खेल नीतियों का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं। पीएम मोदी व सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में बनाई गई खेल नीति से प्रदेश सबसे ज्यादा पदक जीत रहा है।
विज्ञापन
नायब सरकार की ओर से खिलाड़ियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी देश में सबसे अधिक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।