फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana's sixth consecutive win, defeated Andhra Pradesh by 44 runs

Rohtak News: हरियाणा की लगातार छठी जीत, आंध्र प्रदेश को 44 रनों से हराया

Thu, 26 Dec 2024 11:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana's sixth consecutive win, defeated Andhra Pradesh by 44 runs
झज्जर।
विज्ञापन

हरियाणा और आंध्र प्रदेश के बीच खेले गए पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी के मैच में हरियाणा ने 44 रनों से जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने 9 विकेट पर 371 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र प्रदेश की टीम 327 रनों पर ऑल आउट हो गई। झज्जर के यशवर्धन दलाल ने 165 रन और सामंत जाखड़ ने पांच रन बनाए। हरियाणा की टीम छह के छह मैच जीतकर ग्रुप-बी की अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। हरियाणा का अगला मैच 27 दिसंबर को दिल्ली के साथ होगा।
झारखंड के मेकॉन स्टेडियम रांची में हरियाणा और आंध्र प्रदेश के बीच पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी का मैच खेला गया। इस दौरान आंध्र प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 371 रन बनाए। इस दौरान हरियाणा की ओर से बल्लेबाजी में झज्जर के यशवर्धन दलाल ने 109 गेंदों में 15 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 165 रन बनाएं। मयंक शांडिल्य ने 93 रन, अर्श रंगा ने 70 रन बनाए। झज्जर के सामंत जाखड़ महज पांच रन ही बना सके। आंध्र प्रदेश की ओर से गेंदबाजी में एम हेमंत रेड्डी ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

हरियाणा की ओर से विवेक ने 5 विकेट लिए
लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी आंध्र प्रदेश की टीम 48.1 ओवरों में 327 रनों पर सिमट ई। इस दौरान आंध्र प्रदेश की ओर से बल्लेबाजी में विकेट कीपर के रेवंत रेड्डी और जीएसपी तेजा ने 104-104 रन बनाएं। हरियाणा की ओर से गेंदबाजी में विवेक कुमार ने पांच विकेट हासिल किए। झज्जर के सामंत जाखड़ ने दो और यशवर्धन दलाल ने एक ओवर फेंका, लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed