फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana's senior women's team won gold in Senior National Badminton.

Rohtak News: सीनियर नेशनल बैडमिंटन में हरियाणा की सीनियर महिला टीम ने जीता स्वर्ण

Thu, 19 Dec 2024 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Haryana's senior women's team won gold in Senior National Badminton.
19सीटीके04कर्नाटक के बेंगलुरु में सीनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद ​खिलाड
रोहतक। कर्नाटक के बंगलुरू में आयोजित योनेक्स सनराइज 77वीं इंटर स्टेट-इंटर जोनल व 86वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा की सीनियर महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष जाहिर करते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने आशा जताई कि हरियाणा की टीम इसी तरह बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश व प्रदेश के नाम का परचम लहराएगी। अजय सिंघानिया ने बताया कि बंगलुरू में 18 से 19 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक उपलब्धि हरियाणा की अन्य लड़कियों को भी बैडमिंटन खेल में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed