फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana's Rajni defeated Manipur's Karuna Devi.

Rohtak News: हरियाणा की रजनी ने मणिपुर के करुणा देवी को हराया

Wed, 10 Apr 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Haryana's Rajni defeated Manipur's Karuna Devi.
09सीटीके39...राजीव गांधी स्टेडियम ​स्थित साई बॉक्सिंग एकेडमी में आयोजित एलीट यूथ नेशनल टैलेंट ह
रोहतक। नेशनल टैलेंट हंट बॉक्सिंग यूथ व एलिट सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खूब उत्साह दिखा। मैच से पहले खिलाड़ियों ने अभ्यास किया और पसीना बहाया। सीनियर बाॅयज व गर्ल्स ने पहले दिन के मुकाबले अपना कौशल दिखाया और दर्शकदीर्घा में बैठे खिलाड़ियों व प्रशंसकों से खूब तालियां बटोरी। पहले दिन के मैच काफी रोमांचक हुए। टैलेंट हंट प्रतियोगिता में लोहा मनवाने के लिए देशभर से करीब 400 खिलाड़ी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

46-48 गर्ल्स यूथ बॉक्सिंग का परिणाम
46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की जाह्नवी ने हरियाणा की अंशुल को 5-0 से, मध्य प्रदेश की संजना ने असम की एल ज्योति को 4-0 शून्य, दिल्ली की चंचल कुमारी को तमिलनाडु की लक्ष्य ने पांच शून्य से, माही ने हरियाणा की नीलाक्षी को 5-शून्य से हराया।
विज्ञापन

एलिट वूमेन बॉक्सिंग
46-48 वर्ग में मणिपुर के करुणा देवी को हरियाणा की रजनी ने 5-0 से, 46 से 48 वर्ग में मध्य प्रदेश की राजकुमारी मोहले को बंगाल की मोनिका मलिक ने 5-0 से, 48 से 50 वर्ग में महाराष्ट्र की प्राची नरेंद्र को मणिपुर की एला चानू ने 5-0 से, 48 से 50 वर्ग में हरियाणा की आरजू ने महाराष्ट्र की आकांक्षा सिंह को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ बॉयज बॉक्सिंग
48-51 वर्ग में दिल्ली के अभी ने महाराष्ट्र के तनिष्क को 4-1 से, 63 से 67 वर्ग में झारखंड के प्रीतम कुमार को हरियाणा के सौरव ने 5-0 से, 63 से 67 वर्ग में कर्नाटक के सोहेल तिवारी को हरियाणा के कृष्ण कुमार ने 5-शून्य से पराजित किया।


टैलेंट हंट बॉयज एलिट बॉक्सिंग
48 से 51 वर्ग में महाराष्ट्र के शिवाजी को यूपी के अक्षय कुमार 5-0 से, 48 से 51 वर्ग में तेलंगाना के पी. साई कुमार को मणिपुर के डायना मैतई ने 4-1 से, 54-57 वर्ग में महाराष्ट्र के कैलाश यादव को महाराष्ट्र के स्वप्निल अनिल ने 5-0 से, 60 से 63 वर्ग में हरियाणा के सचिन सांगवान में हरियाणा के पंकज को 5-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed