फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana's female swimmer dominates Khelo India Junior Women Swimming Series

Rohtak News: खेलो इंडिया जूनियर वूमन स्विमिंग सीरीज में छाई हरियाणा की महिला तैराक

Sat, 30 Mar 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana's female swimmer dominates Khelo India Junior Women Swimming Series
बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी के चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी स्पोर्टस कांप्लेक्स में दो दिवसीय खेलो इंडिया जूनियर वूमैन स्वीमिंग सीरिज का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के अंडर-18 और अंडर-15 आयु वर्ग में फ्री स्टाईल, ब्रैस्टस्ट्रॉक, बैकस्ट्रॉक, बटरफ्लाई और आईएम के मुकाबले खेले गए। पहले दिन हरियाणा की तैराक छाई रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने सीटी बजाकर करवाई। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-15 और अंडर-18 के 10 इवेंट करवाए गए। 10 में से 6 इवेंट में हरियाणा की तैराकों ने पहला स्थान हासिल किया है। अंडर-18 की 200 मीटर फ्री स्टाइल के पहले इवेंट में पंजाब की वंशिका ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दिल्ली की वंशिका ने दूसरा और हरियाणा की कशिश मलिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 में दिल्ली की यजुषा दहिया ने पहला और हरियाणा की लक्षिता ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 कैटेगरी के 100 मीटर बैकस्ट्रोक में हरियाणा की पूर्णिमा ने पहला और वीरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-15 में यूपी की जिया ने पहला और हरियाणा की कियासा नायर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 कैटेगरी की 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में यूपी की मंजरी ने पहला और हरियाणा की पूर्णिमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-15 में हरियाणा की स्तुति चटर्जी ने पहला और दिल्ली की खुशी ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-18 के 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में हरियाणा की प्रियांशी ने पहला और यूपी की मंजरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-15 में हरियाणा की साम्या सिंगारी पहले और दिल्ली की अवेसोम ने दूसरा स्थान हासिल किया। पहले दिन का आखिरी इवेंट 200 मीटर आईएम करवाया गया। जिसमें अंडर-18 में हरियाणा की सुहानी ने पहला और पंजाब की वंशिका ने दूसरा स्थान पाया। वहीं अंडर-15 में हरियाणा की साम्या सिंगारी ने पहला और दिल्ली की खुशी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी अंडर-18 और अंडर-15 आयु वर्ग में प्रतिभागी तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय तैराकी संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में पहले पांच स्थानों पर आने वाले तैराकों को नकद इनाम भी दिया जा रहा है। इवेंट की विजेता तैराकों के नकद पुरस्कार को मुख्यातिथि राकेश जून ने अपनी तरफ से दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि एचएल सिटी में ओलंपिक साईज और अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल तैयार हो गया है। तीन महीने के रिकॉर्ड टाईम में स्वीमिंग पूल को तैयार किया गया है। इसके लिए उन्होंने हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री और निर्माण कंपनी के निदेशक अमित जून को बधाई दी है। खेलो इंडिया जूनियर वूमेंस स्वीमिंग सीरिज में लेह लद्दाख और चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू से 110 महिला तैराक प्रतियोगिता में भाग ले रही है। इस मौके पर अमित जून, हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सदस्य सुरेश जून, आनंद जून, बलवान पहलवान, डॉ. हरिओम, मंजीत दहिया, अनिल ढुल, अशोक पहलवान, नरेन्द्र, पवन, नीरज, सुरेश तैराकी कोच, नरेन्द्र, प्रकाश, गूगन, एसआर साहू, हर्ष गुप्ता, राज सिंह, गुरविंदर, रविन्द्र, विजयपाल, हरबीर ढाका, रामप्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, धनराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed