फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana won the silver medal in the basketball championship.

Rohtak News: बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीता रजत पदक

Thu, 08 Jan 2026 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 08 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Haryana won the silver medal in the basketball championship.
22...नेशनल स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले बास्केटबॉल खिलाड़ी सागर और आर्यन। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। 69वीं अंडर-19 राष्ट्रीय लड़कों की बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा ने रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता 2 से 6 जनवरी तक राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित की गई। इसमें रोहतक जिले के दो खिलाड़ी आर्यन एवं सागर ने हरियाणा की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मीडिया को-ऑर्डिनेटर डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पहले लीग मैच में हरियाणा ने आईबीएसओ टीम को 72-36, दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ को 81-72, तीसरे लीग मैच में झारखंड को 62-25 से हराया।
विज्ञापन

प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 82-38, क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल को 79-38 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा एवं दिल्ली के बीच बेहद रोमांचक रहा। हरियाणा ने 73 के मुकाबले 77 अंकों से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में हरियाणा टीम का सामना राजस्थान से हुआ जिसमें कड़े एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरियाणा को 66 के मुकाबले 71 अंकों से हार का सामना करना पड़ा। आर्यन एवं सागर श्री राम यूनिवर्सल स्कूल भालौठ के विद्यार्थी हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक, एईईओ राकेश सिवाच सहित अन्य शिक्षा एवं खेल अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों व कोच को हार्दिक दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed