फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Women power created history... For the first time in 57 years, 13 Women Won

Election Results : हरियाणा में महिला शक्ति ने रचा इतिहास, 57 साल में पहली बार सबसे अधिक 13 के सिर सजा ताज

Wed, 09 Oct 2024 02:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह सुंदर त्यागी, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
सुंदर त्यागी, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 02:29 AM IST
सार

कांग्रेस से 7 और भाजपा से पांच महिलाएं विजेता बनीं है। हिसार सीट से इकलौती निर्दलीय सावित्री जिंदल ने बाजी मारी है। 

विज्ञापन
Haryana: Women power created history... For the first time in 57 years, 13 Women Won
विनेश फोगाट, कृष्णा गहलावत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की राजनीतिक यात्रा वर्ष 1967 से शुरू होती है। 2024 तक 57 साल तक के विधानसभा चुनाव में पहली बार सबसे अधिक 13 महिलाओं के सिर जीत का ताज सजा है। इससे पहले वर्ष 2014 में सबसे अधिक 12 महिलाएं विधानसभा पहुंची थीं। 2024 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी की 7 महिला प्रत्याशी जीती हैं।

विज्ञापन


वहीं भाजपा के टिकट पर 5 महिलाएं तो एक निर्दलीय के तौर पर हिसार से सावित्री जिंदल ने परचम लहराया। 15वीं विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने सबसे अधिक 12 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा ने 10 महिलाओं को टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी ने 11, जजपा-एएसपी गठबंधन ने 8 महिलाओं को टिकट दिया था। 2024 में चार प्रमुख दलों की 41 महिलाएं चुनावी रण में उतरी थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से ये महिलाएं जीतीं चुनाव
कालका विधानसभा सीट पर भाजपा की शक्ति रानी शर्मा 10,883 वोट, राई से कृष्णा गहलावत 4673 वोट, तोशाम पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती और राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के बेटी श्रुति चौधरी 14,257 वोट, अटेली सीट से राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव ने 3085 वोट और पटौदी विस सीट से बिमला चौधरी ने 46,530 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है।

कांग्रेस पार्टी से इन महिलाओं ने की जीत हासिल
अंबाला जिले की नारायणगढ़ सीट से कांग्रेस की शैली चौधरी ने 15,094 वोट, मुलाना सीट से पूजा चौधरी ने 12865 वोट, साढौरा सीट से कांग्रेस की रेणु बाला ने 1699 वोट, जुलाना सीट से विनेश फोगाट ने 6015 वोट, कलानौर सीट से शकुंतला खटक ने 12,232 वोट, झज्जर सीट से गीता भुक्कल ने 13,555 वोट और नांगल चौधरी सीट से मंजू चौधरी ने 6930 वोट के अंतर से जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed