फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana will have the largest participation

एक नवंबर की महारैली में हरियाणा की सबसे बड़ी भागीदारी होगी : दीपेन्द्र हुड्डा

Tue, 27 Oct 2026 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana will have the largest participation
सांसद दीपेंद्र हुड्डा को सम्मानित करते संस्था के सदस्य
कलानौर। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में हरियाणा की सबसे बड़ी भागीदारी रहेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर और वोट चोरी के जरिये सत्ता हासिल की है।
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस के बीच करीब 14 हजार वोटों का अंतर रहा। मतदाता सूची में बड़े स्तर पर वोट काटे जाने को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक शकुंतला खटक, विधायक बलराम दांगी, अध्यक्ष बलवान रंगा, कुशलानंद वशिष्ठ, मुनिराम पिलाना, मनजीत सिंह सिक्का, अमित, सन्नी उर्फ सनिया, कपिल मलिक, राजेश नागाराम वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की योजनाएं बंद करने का आरोप

दीपेन्द्र हुड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उस समय अनुसूचित जाति आयोग का गठन हुआ था, जिसे भाजपा सरकार ने भंग कर दिया। कांग्रेस सरकार ने 3.82 लाख गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट दिए थे। पेयजल, छात्रवृत्ति और दाल-रोटी योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं भी चलाई गईं।


भाजपा ने कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया

हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्याण से जुड़ी इन योजनाओं को बंद कर दिया है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर भी बात की। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 11 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती कर ठेकेदारी प्रथा समाप्त की थी। मौजूदा सरकार में सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारी व्यवस्था के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश में अपराध, बेरोजगारी, नशाखोरी और पलायन जैसी समस्याओं पर भी भाजपा सरकार को घेरा।

फोटो कैप्शन सौजन्य स्रोत संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed