फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather: Warning of hailstorm and rain in 11 cities, weather cleared after five

Haryana Weather: 11 शहरों में ओलावृष्टि व बारिश की चेतावनी, पांच के बाद मौसम साफ

Sun, 04 Feb 2024 12:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 12:24 AM IST
सार

हरियाणा के कई शहरों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, पांच के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। बदले मौसम का ज्यादा असर दक्षिण हरियाणा के जिलों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Haryana Weather: Warning of hailstorm and rain in 11 cities, weather cleared after five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में आज फिर मौसम के बदलने के संकेत हैं। राज्य के 11 शहरों में रविवार को ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी हुई है, जबकि बाकी शहरों में बारिश व तेज हवाएं चलने के आसार हैं। बदले मौसम का ज्यादा असर दक्षिण हरियाणा के जिलों में देखने को मिलेगा। इस दौरान दिन का तापमान कम हो सकता है, वहीं रात का तापमान बढ़ेगा। बारिश का दौर गुजर जाने के बाद रात का तापमान फिर गिरेगा।

विज्ञापन


मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। हालांकि इसका ज्यादा असर रविवार को ही देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी, सोनीपत, चरखीदादरी और रोहतक ऑरेज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


इन शहरों में रविवार को ओलावृष्टि, बारिश, गरज, चमक के साथ 30-40 किमी की प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इन शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, पांच फरवरी सोमवार को कुछ जगहों पर घना कोहरा छाएगा। उसके बाद राज्य में मौसम साफ रहेगा। शनिवार को भी कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल तापमान में अब ज्यादा गिरावट नहीं आएगी
मौसम विभाग के मुताबिक अब तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। बारिश से चार से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मगर बारिश के जाते तापमान में बढ़ोतरी हो जाएगी। शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद का 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री से कम दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ का 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed