{"_id":"65a1b45dc48dab1ac40c9884","slug":"haryana-skill-employment-corporation-hk-ran-provided-training-for-education-development-rohtak-news-c-17-roh1020-336424-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम एचकेआरएन ने एजुकेशन असिस्टेंट को किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम एचकेआरएन ने एजुकेशन असिस्टेंट को किया प्रशिक्षित
Sat, 13 Jan 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
12सीटीके44...मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरीष्ठ माध्यमिक महाविद्यालय में आयोजित आठ दिवसीय ट्र
रोहतक। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में शिक्षा निदेशालय हरियाणा व एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा निर्देश की अनुपालना में जिले के सभी आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट को प्रशिक्षित करने के लिए आठ दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का समापन किया गया। इन आठ दिनों के दौरान जो भी कार्य किया गया उस कार्य की प्रदर्शनी लगाई गई। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान मदीना के प्राचार्य वीरेंद्र मलिक के कुशल नेतृत्व में यह कैंप आयोजित हुआ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनीता अहलावत ने बताया कि ट्रेनिंग कैंप के दौरान विभिन्न आर्ट गतिविधियां कराई गई। पेपर मेस्ल आर्ट, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, डिजाइन, रेजिन आर्ट, गुड़िया बनाना और हरियाणा की लोककला की प्रतीक फुलझड़ी आदि को सिखाया गया। छठी से आठवीं कक्षा की कलासेतु पुस्तकों की विषय सामग्री के बारे में रिटायर्ड कला अध्यापक धर्म सिंह अहलावत ने प्रतिभागियों से विस्तार से चर्चा की। कला अध्यापक सुंदर और जीतेंद्र ने रेजिन आर्ट के बारे में विचार प्रस्तुत किए। मास्टर ट्रेनर में डॉ. सुनीता अहलावत, अनीता तंवर और सरोज कुमारी ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर डाइट मदीना से प्रवक्ता राजीव दलाल मंजीत दांगी, सुमन, सतीश शर्मा, विकास ढलवाल, योगेश भारद्वाज और सुमित कुमार उपस्थित रहे।