{"_id":"673663c240f456debe0b5094","slug":"haryana-senior-men-and-women-state-wrestling-competition-from-23rd-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-111055-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हरियाणा सीनियर पुरुष व महिला राज्य कुश्ती प्रतियोगिता 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हरियाणा सीनियर पुरुष व महिला राज्य कुश्ती प्रतियोगिता 23 से
Fri, 15 Nov 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आगामी 23 नवंबर से शहर के सेक्टर-2 स्थित लेफ्टिनेंट महिपत सिंह कॉलेज में हरियाणा सीनियर पुरुष व महिला राज्य कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। यह जानकारी हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने दी।
कोच ने बताया कि 23 नवंबर को खिलाड़ियों का वजन सुबह 8 से 9 बजे के बीच होगा। मुकाबलों की शुरुआत 10 बजे होगी। 23 नवंबर को पुरुष फ्री स्टाइल कुश्ती के लिए 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86 व 92 और हेवी वेट 97 व 125 किलोग्राम के पहलवान भाग लेंगे। जबकि 24 नवंबर को महिला कुश्ती के लिए 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किग्राम के पहलवान शामिल होंगे। वहीं 25 नवंबर को पुरुषों के ग्रीको रोमन मुकाबले होंगे। इसमें 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम के पहलवान दांव-पेंच लड़ाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 20 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। जन्म 2004 या इससे पहले का हो। जूनियर श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 19 वर्ष, जन्म 2005 और 18 वर्ष, जन्म वर्ष 2006 में हो, वे भी चिकित्सा प्रमाण पत्र और माता-पिता की अनुमति के साथ चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अपना पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रतियां और फोटोकॉपी साथ लानी होगी। पासपोर्ट के बिना भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। इस मौके पर जिला सचिव संजय मलिक, कोच संजय लाठर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।