फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Roadways employees will protest on March 8

Rohtak News: हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी 8 मार्च को करेंगे प्रदर्शन

Wed, 05 Mar 2025 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways employees will protest on March 8
राेहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की मंगलवार को बैठक हुई। बस स्टैंड परिसर स्थित कार्यालय में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 8 मार्च को प्रदर्शन करने का फैसला लिया। इसमें हरियाणा रोडवेज के बेड़े में दस हजार बसें शामिल करना, समय पर रात्रि ठहराव करना, इलेक्ट्रिक बसें चलाना मुख्य हैं।
विज्ञापन

बैठक का संचालन जयकुंवार दहिया ने किया। इसके बाद कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को समस्याओं से अवगत कराया। महाप्रबंधक ने समस्याओं समाधान के लिए शुक्रवार का दिन निश्चित किया। इस दौरान गिरीराज, सिधार्थ, नरेश सिवाच, जयकुंवार दहिया, जोगिंदर ढूल, सुरेश नहरा, नरेश सांगवान, जोगिंदर मलिक, मनजीत कारोर, मनजीत दलाल, सुनील कुमार, जितेंद्र लाकड़ा, शिवकुमार, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांगें
साझा मोर्चा के बैनर तले 8 मार्च को रोहतक में होने वाली कन्वेंशन में मोर्चा के हजारों सदस्य शामिल होंगे। यहां समय पर रात्रि ठहराव न मिलना, एसीपी का लाभ समय पर न मिलना, सरकार के निजी इलेक्ट्रिक बसें चलाने का निर्णय रद्द कराना, निजी बसों को बंद कर रोडवेज के बेड़े में 10,000 सरकारी नई बसें शामिल कराने, सरकार से मानी हुईं मांगें लागू कराने, सरकार से स्वतंत्र आठवां वेतन आयोग गठित कराने, परिचालकों व लिपिक का वेतनमान अपग्रेड करने, वेतन विसंगति दूर करने समेत अनेक मांगों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। कर्मचारी अपना अगला कदम कन्वेंशन में ही तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed