फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Roadways buses will run on 152D from today, it will be easy to go to Chandigarh, time will be saved

आज से 152 डी पर दौड़ेंगी हरियाणा रोडवेज की बसें, चंडीगढ़ जाना होगा आसान, बचेगा समय

Thu, 08 Sep 2022 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways buses will run on 152D from today, it will be easy to go to Chandigarh, time will be saved
नारनौल से चंडीगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा चालू हो रही है। निदेशक राज्य परिवहन हरियाणा चंडीगढ़ की ओर से अंबाला, चंडीगढ़ व पंचकूला डिपो के महानिदेशकों को पत्र भेजकर इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में आठ सितंबर की सुबह से बसों का आवागमन शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

महम बस अड्डा इंचार्ज रमेश कुमार ठकराल ने बताया कि नारनौल से पहली बस सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर चलेगी। दूसरी बस सुबह 5 बजे व तीसरी बस सुबह 8 बजे चलेगी। इसी प्रकार चंडीगढ़ से पहली बस दोपहर साढ़े बारह बजे, दूसरी शाम चार बजे व तीसरी बस शाम सात बजे चलेगी। चंडीगढ़ से चलने वाली बसें सेक्टर 17 स्थित आईएसबीटी से चलेंगी। सभी बसें रास्ते में 21 स्थानों से सवारियां लेंगी। इसमें नारनौल से चलकर महेंद्रगढ़ रेवाड़ी मार्ग, झज्जर चरखी मार्ग, कलानौर भिवानी मार्ग, रोहतक हिसार मार्ग, लाखनमाजरा महम मार्ग, रोहतक जींद मार्ग, पानीपत जींद मार्ग, जींद असंध मार्ग, कैथल करनाल मार्ग, पुंडरी करनाल मार्ग, पेहवा, इस्माईला, अंबाला शहर, हरियाणा बॉर्डर, लालड़ू, डापर, डेराबस्सी, जीरकपुर, यूटी बॉर्डर से चंडीगढ़ आईएसबीटी पहुंचेंगी। इसी प्रकार चंडीगढ़ से चलने वाली बसों के भी यही ठहराव रहेंगे। पहले महम से चंडीगढ़ जाने में लगभग पांच घंटे का समय लगता था। अब लगभग साढ़े तीन घंटे में चंडीगढ़ पहुंचा जा सकेगा। बसों के संचालन से समय की बचत के अलावा इस रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर आरामदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed