फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Road show of BJP National President JP Nadda in Rohtak and Jind

Haryana: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोहतक और जींद में रोड शो आज, ये रहेगा रूट

Tue, 21 May 2024 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 May 2024 12:16 AM IST
सार

रोहतक में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा और जींद में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के लिए वोट की अपील करेंगे। आंबेडकर चौक तक रोड शो निकाला जाएगा। भिवानी स्टैंड तक शो निकालने की योजना सिरे नहीं चढ़ी। 

विज्ञापन
Haryana: Road show of BJP National President JP Nadda in Rohtak and Jind
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को रोहतक और जींद शहर में रोड शो करेंगे। वह रोहतक में सुबह 10 बजे से पावर हाउस चौक से आंबेडकर चौक तक रोड शो करेंगे। दो किलोमीटर के रोड शो में 100 से ज्यादा जगह पुष्प वर्षा होगी। वहीं जींद में उनका रोड शो दोपहर 12 बजे से पुराना बस स्टैंड, झांझ गेट से शुरू होगा। इसके बाद यह रोड शो शहर के बाजार, रानी तालाब से होता हुआ गोहाना रोड तक आएगा।

विज्ञापन


रोहतक लोकसभा सीट को जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की जनसभा के बाद सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह की रैली हुई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहले ही रोहतक शहर में जनसभा करके जा चुके हैं। अब मतदान से ठीक तीन दिन पहले 21 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो होगा। इसके लिए पार्टी ने ड्यूटी तय कर दी है। वह रोहतक में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा और जींद में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ाैली के लिए वोट की अपील करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के नेता पावर हाउस चौक पर नड्डा का स्वागत करेंगे। इसके लिए स्वामी विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में स्टेज बनाया गया है। वहां से नड्डा का काफिला आंबेडकर चौक के लिए रवाना होगा। मेडिकल मोड़, योगेंद्र नाथ मल्होत्रा के आवास, डी पार्क, लिबर्टी सिनेमा, बजरंग भवन, पूर्व मंत्री ग्रोवर के कार्यालय, अशोका चौक, सुभाष चौक, सोनीपत स्टैंड व आंबेडकर चौक पर प्रमुख तौर पर पुष्प वर्षा होगी। इसके अलावा रास्ते में कई जगह दुकानदार व पार्टी समर्थक राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। बताया जा रहा है कि आयोजक भिवानी स्टैंड तक रोड शो करना चाहते थे, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed