{"_id":"650448be38b31f040109823b","slug":"haryana-review-of-works-in-organizational-meetings-of-bjp-in-rohtak-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: रोहतक में की भाजपा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने 3 चरणों में की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: रोहतक में की भाजपा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने 3 चरणों में की बैठक
Fri, 15 Sep 2023 05:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:36 PM IST
सार
सरकार की उपलब्धियां और कार्यों की समीक्षा कर जिम्मेदारी सौंपी गई। अल्पकालीन विस्तारक के कार्यों और 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा एवं जी-20 की सफलता आदि मुद्दों पर अहम चर्चा हुई।
विज्ञापन
भाजपा की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में भाजपा की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई। इसमें पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ तीन अलग-अलग बैठकें हुई। पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई और उनको जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
साथ ही अल्प कालीन विस्तारक के कार्याें और 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा एवं जी-20 की सफलता आदि मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बैठक में पहुंचने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में फणींद्रनाथ शर्मा संगठन महामंत्री, डॉ. पवन सैनी प्रदेश महामंत्री, मोहनलाल बडौली, डॉ. संजय शर्मा, प्रदेश भर के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष, प्रभारी तथा विभिन्न मोर्चाें के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तीन अलग-अलग चरणों में सभी के साथ बैठक की और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की। बैठक में लोकसभा प्रभारियों व संयोजकों को सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की जानकारी दी और इस पर खास तौर पर अधिक मेहनत से कार्य करने को कहा।
वहीं बैठक में 9 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार के कार्यों की सराहना की। बताया गया कि आने वाली पीढ़ियां इसे याद रखेंगी। वहीं बैठक में चंद्रयान की सफलता, आदित्य एल वन की सफल लांचिंग पर वैज्ञानिकों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।