फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana reached the final after defeating Uttar Pradesh 3-1

Rohtak News: उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा हरियाणा

Tue, 26 Nov 2024 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Haryana reached the final after defeating Uttar Pradesh 3-1
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी स्पर्धा में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। राजीव गांधी खेल परिसर में अंडर-17 वर्ग की लड़के व लड़़कियों की टीमों में सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर हुई। बुधवार को फाइनल मुकाबले होंगे। एसडीएम सांपला सुभाष चंद्र अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने कहा कि स्पर्धा में शानदार मैच देखने को मिल रहे हैं। खिलाड़ी जुझारू हैं। ये आखिरी पल तक जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह जोश सराहनीय है। इस स्पर्धा में देश के विभिन्न प्रांतों से 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अब फाइनल मुकाबले स्पर्धा का आकर्षण रहेंगे। इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संपदा अधिकारी मुकुंद तंवर विशिष्ट अतिथि रहे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोमजीत नांदल, विजय गुरमुख, प्रोफेसर अजय जून व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



अंडर 17 लड़कों के वर्ग में :
ओडिशा ने मध्य प्रदेश को 2-शून्य से हराकर पहला क्वार्टर फाइनल जीता। दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने चंडीगढ़ को 4-1 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 4-2 से पराजित किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 4-शून्य से हराया। सेमीफाइनल में ओडिशा ने झारखंड को 4-3 से हराया व हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंडर 17 लड़कियों के वर्ग में :
झारखंड ने ओडिशा को 3-शून्य से हराकर पहला क्वार्टर फाइनल जीता। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने मणिपुर को 2-1 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 7-1 से पराजित किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने गुजरात को 3-शून्य से हराया। सेमीफाइनल में, झारखंड ने पंजाब को 4-शूनय से हराया व हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल विजेताओं में बुधवार को फाइनल मुकाबले होंगे। लड़कियों के वर्ग में झारखंड व हरियाणा के बीच और लड़कों के वर्ग में ओडिशा और हरियाणा के बीच फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed